बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) को बॉलीवुड में सात साल पूरे हो चुके है। ‘हीरोपंती’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘लुक्का छुपी’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ताजा तस्वीरों में कृति सेनन पोल्का डॉटेड रेड और ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। तस्वीरों में कृति सेनन रेड लिपस्टिक, स्मोकी मेकअप और झुमकों में बेहद प्यारी दिख रहीं हैं।














