गैंग्स ऑफ वासेपुर, जॉनी एलएलबी, डी डे, डेढ़ इश्किया और बदलापुर जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत चुकी हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा कर चर्चा में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर हुमा कुरैशी के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते हैं। हुमा की तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती है।














