वीजे, सिंगर और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) अपनी बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। हाल ही में अनुषा ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो अब तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में अनुषा बेहद खुबसूरत दिख रही है लेकिन एक्ट्रेस की ये तस्वीर कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, अनुषा ने ओपन कार्डिगन पहना है। इस फोटो को शेयर करने के साथ अनुषा ने लिखा, 'अगर आप मुझे बंद करना चाहते हैं तो मुझे उन चीजों के साथ बंद करें जो मुझे पसंद हैं।'
अनुष्का की इस फोटो पर कई लोगों ने उनकी तारीफ की। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, मेरे पास कुछ एक्स्ट्रा ब्रा हैं, अपना पता बताएं, मैं आपके पास भेज दूंगी। ट्रोलर के इस कमेंट पर अनुषा ने भी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'आप उन्हें अपने ही पास रखे, मैं बिना उनके खुश हूं। थैंक्यू'।














