बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपने फोटोशूट को लेकर सुर्ख़ियों में है। एक दिन पहले अनन्या ने Cosmopolitan India मैगज़ीन का कवर फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है इस फोटो में अनन्या पांडे ने बिकिनी टॉप और ट्राउजर्स पहनी हुई हैं। वहीं, आज फिर अनन्या ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है। इतना ही नहीं अनन्या पांडे (Ananya Panday) की इन फोटो पर फैन्स और सेलिब्रिटी खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।
अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने अपना ये फोटोशूट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये फोटोशूट उन्होंने कार में बैठ कर करवाया है। उनका ये डिफरेंट अंदाज जबरदस्त लग रहा है। वहीं अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'just me and Taarzan the wonder car for'। अनन्या पांडे की इन फोटो पर ईशान खट्टर ने अंदाज में कमेंट किया है। फैन्स को उनका ये फोटोशूट खूब पसंद आ रहा है।














