बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की गिनती टॉप स्टार्स में होती है। आलिया भट्ट अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं. इस बीच आलिया अपनी लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सुर्खियों में है. दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन फोटोज में आलिया हमेशा की तरह ही काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में आलिया के साथ दीवार पर एक ग्लोइंग पाइनएप्पल भी दिख रहा है। फोटोज के साथ में आलिया ने कैप्शन में लिखा,'द पाइनएप्पल सीरीज'। इन तीनों फोटोज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।














