बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने खुद को रेंज रोवर गिफ्ट की है। इस बात की जानकारी एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को दी है। विक्की ने गाड़ी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'वेलकम होम बडी!' इसके साथ उन्होंने नवनीत मोटर्स, मुंबई को अद्भुत अनुभव के लिए थैंक्यू कहा।
कैजुअल अवतार में दिखे विकी
पिक्चर में विकी कार के साथ कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। वह हमेशा की तरह कैजुअल अवतार में काफी कूल दिख रहे हैं। अभिनेता की पोस्ट को इंस्टाग्राम पर आए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए लेकिन पोस्ट को अब तक साढे 4 लाख से ज्यादा लोग इसको लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार सोफी चौधरी, जयदीप अहलावत, सयानी, अमृता खानविलकर, मुकेश छाबड़ा, निमरत कौर, गजराज राव ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। विकी कोविड-19 से उबरने के बाद जिम में काफी पसीना बहा रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया था।
विक्की के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। सभी विक्की को इस बड़ी उपलब्धि के लिए थैंक्यू कह रहे हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो विकी ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के घर के बाहर नजर आते हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने रिलेशन की खबरों को एक्सेप्ट नहीं किया है।














