बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रितेश जमकर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं और उनका पेट बाहर निकल आया है। रितेश देशमुख के इस वीडियो के बैकग्राउंड से आवाज आ रही है- अजीब जानवर है, ये कितना भी खाए भूखा ही रहता है।
वीडियो में रितेश देशमुख उंगलियां चाटते हुए खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। वे खाने में इतने मग्न हैं कि उन्हें अपनी खुली हुई शर्ट का भी ध्यान नहीं है। वीडियो में एक्टर की शर्ट उनके पेट के सामने ओपन नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर कर रितेश ने लिखा- 'ये लो कालरी मील।' (Low calorie meal)।














