बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' का टीजर आज आउट हो गया है। टीजर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज का भी ऐलान किया गया है। बता दें कि फिल्म 8 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) 1992 में हुए भारतीय स्टॉक मार्केट के सबसे बड़े स्कैम के आरोपी हर्षद मेहता पर बेस्ड है। पहले इस फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज टल गयी थी। फिल्म में अभिषेक मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। फिल्म 'द बिग बुल' क्राइम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को अजय देवगन और आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है और कूकी गुलाटी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 1992 में हुए भारतीय स्टॉक मार्केट के अब तक के सबसे बड़े स्कैम पर बेस्ड बताई जा रही है।














