न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

15 साल बाद अलग हुए आमिर खान-किरण राव, इस फिल्म के सेट पर दोनों की हुई थी पहली मुलाकात

हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर दोनों के बीच की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और फिर यह रिश्ता शादी तक कैसे पहुंचा। तो चलिए बताते हैं आपको आमिर-किरण की लव स्टोरी के बारे में।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 1:55:54

15 साल बाद अलग हुए आमिर खान-किरण राव, इस फिल्म के सेट पर दोनों की हुई थी पहली मुलाकात

शादी के 15 साल बाद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) और किरण राव (Kiran Rao) ने अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी। आमिर और किरण ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर फैंस को ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह दोनों अब अपनी जिंदगी को पति पत्नी के बजाए अलग-अलग जिएंगे। ऐसे में अब हर कोई यह सोच रहा है कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो इन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया। आमिर खान और किरण राव के तलाक लेने की खबर के बाद एक बार फिर इनकी लव स्टोरी चर्चा में आ गई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर दोनों के बीच की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और फिर यह रिश्ता शादी तक कैसे पहुंचा। तो चलिए बताते हैं आपको आमिर-किरण की लव स्टोरी के बारे में।

aamir khan,kiran rao,aamir khan love story,kiran rao aamir khan love story,entertainment,bollywood news

'लगान' के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी। आमिर जब 'क़यामत से क़यामत तक' की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने रीना से शादी कर ली थी। 18 अप्रैल, 1986 को हुई शादी करीब 16 साल तक चली थी। 2002 में इनका तलाक हो गया था। कपल के दो बच्चे (बेटा जुनैद और बेटी आइरा) हैं, जो अब रीना के साथ रहते हैं। रीना से अलग होने के बाद किरण के रूप में आमिर खान को उनका दूसरा प्यार मिला। किरण राव के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुद आमिर खान ने खुलासा किया था।

एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया था कि किरण से उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी जब वो एक असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। आमिर ने कहा था- 'एक दिन किरण का फोन आया और उससे 30 मिनट बात की। किरण से हुई बातचीत के बाद जाने क्यों मैं खुशी के मारे उछल गया था। मैं अपने अंदर आई खुशी को महसूस कर रहा था। उस फोन कॉल के बाद मैंने किरण को डेट करना शुरू किया था। 1-2 साल तक हमने एक-दूसरे को डेट किया और हम साथ भी रहे। फिर मुझे अहसास हुआ कि मैं उसके बिना अपनी लाइफ सोच नहीं सकता हूं। उसमें सबसे अच्छी बात ये है कि वो एक स्ट्रॉन्ग महिला है। फिर मैंने अपने रिश्ते को नाम दिया और शादी कर ली'।

किरण और आमिर का एक बेटा है जिसका नाम आजाद है और वह 10 साल का है। आजाद का जन्म सरोगेसी से हुआ था। किरण को कंसीव करने में दिक्कत होने की वजह से सरोगेसी का फैसला लिया गया था जिसके बाद आजाद का जन्म 2011 में हुआ। किरण बॉलीवुड की एक जानी-मानी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार, पीपली लाइव, दंगल, तलाश और जाने तू या जाने ना... जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका