जूनियर एनटीआर (Jr. NTR), राम चरण (Ram Charan), एसएस राजमौली (S. S. Rajamouli) और आलिया भट्ट RRR के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचें थे। इस दौरान आमिर भी वहां फिल्म की स्टारकास्ट को सपोर्ट करते दिखे। उन्होंने इवेंट में ना सिर्फ राजमौली की फिल्म का प्रमोशन किया, बल्कि राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ कदम भी थिरकाये। आपको बता दे, 400 करोड़ के बजट में तैयार हुई फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है।
फिल्म प्रमोशन के दौरान RRR की स्टारकास्ट ने आमिर से नाटो नाटो गाने के सिग्नेचर स्टेप पर डांस करने की गुजारिश की। यही नहीं, आमिर ने अपना परफेक्शन दिखाते हुए सिग्नेचर स्टेप सीखने की कोशिश भी की। आमिर खान, जूनियर एनटीआर और राम चरण को स्टेज पर एक साथ डांस करते देख वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।














