न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

The Kashmir Files पर बोले आमिर खान - ये एक ऐसी फिल्म है, जो हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफों के पुल बांधे हैं। आमिर खान ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के लिए फिल्म की टीम को बधाई दी है और जल्दी ही फिल्म देखने की भी बात कही। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म हर एक हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Mar 2022 9:19:36

The Kashmir Files पर बोले आमिर खान - ये एक ऐसी फिल्म है, जो हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। इस फिल्म को देखने के बाद आम आदमी के साथ-साथ सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफों के पुल बांधे हैं। आमिर खान ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के लिए फिल्म की टीम को बधाई दी है और जल्दी ही फिल्म देखने की भी बात कही। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म हर एक हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए।

एस एस राजामौली की आरआरआर के प्रमोशन के लिए आमिर खान दिल्ली पहुंचे थे। जहां उनसे जब द कश्मीर फाइल्स पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने ये फिल्म नहीं देखी है, लेकिन जल्दी ही देखेंगे। आरआरआर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आमिर खान ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर खुलकर बात की और अपना पक्ष भी रखा। बता दे, आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए

आमिर खान कहते हैं- 'कश्मीर फाइल्स जरूर देखूंगा। ये हमारे इतिहास से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जिसने हर किसी का दिल दुखाया है। कश्मीरी पंडितों के साथ जो कुछ भी हुआ है, वह बेहद दुखद है। ये एक ऐसी फिल्म है, जो हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए। इससे हर हिंदुस्तानी को पता चलेगा कि जब अत्याचार होता है, तो कैसा लगता है।'

उन्होंने आगे कहा, 'इस फिल्म ने हर उस इंसान के इमोशंस को छुआ है, जो इंसानियत में यकीन रखता है और यही इसकी खूबसूरती है।' आमिर खान ने यह भी कहा कि मैं यह फिल्म जरूर देखूंगा और मुझे इस बात की खुशी है कि यह फिल्म सफल हुई है।

बता दें, 11 मार्च को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार पकड़ बनाए हुए है। अबतक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए फिल्म ने नया किर्तिमान गढ़ा है। कुल मिला कर ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। द कश्मीर फाइल्स ने 10वें दिन यानि सनडे को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 30 करोड़ के आस पास की कमाई की है। यह एक ही दिन में अब तक की सबसे अधिक कमाई है। दिलचस्प बात यह है कि इसकी कमाई पहले दिन के कलेक्शन से 9 गुना ज्यादा है। अब, किसी को आश्चर्य नहीं होगा अगर फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए। शनिवार के 24.80 करोड़ से ये एक बड़ी छलांग है। द कश्मीर फाइल्स अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 171 करोड़ से ज्यादा की कुल कमाई कर चुकी है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, एक्सोडस ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर सहित अभिनेताओं की एक तारकीय भूमिका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो