मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स एक्ट्रेस के पीछे-पीछे जिम के गेट के अंदर तक पहुंच जाता है।
पापाराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज पर नजर आ रहे इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा आम दिन की तरह अपनी कार से उतरकर ग्लैमरस अंदाज में जिम के अंदर जाती दिख रही हैं। तभी एक शख्स उनके पीछे-पीछे गेट के अंदर पहुंच जाता है। मलाइका उन्हें देखकर हैरान रह जाती हैं। इतना ही नहीं वह शख्स उनके काफी करीब भी पहुंच जाता है।














