बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अपने 3 दशक लंबे करियर में कई हिट फिल्में दीं और यादगार किरदार निभाए। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका नाम उनके ही भाई के साथ जोड़ दिया गया था। इस खबर ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। उन्होंने बताया कि इस तरह की खबरों पर तो वह सफाई भी नहीं दे सकती थीं, क्योंकि उस समय तो स्थिति ऐसी थी कि ऐक्टर्स 'पत्रकारों' की दया पर पलते थे। उन्होंने बताया कि वह तो अपने को-स्टार्स तक तो अपना दोस्त मानती थी। लेकिन इस बात को कभी किसी मैग्जीन का एडिटर एक्सेप्ट ही नहीं कर पाते थे।
रवीना कहती हैं, 'मुझे याद है कि मैं कई रातों तक सो नहीं पाई थी। सोने के लिए रोया करती थी और हर समय मैं डरती रहती थी। किसी गॉसिप न्यूजपेपर ने तो मेरे, मेरी रेप्युटेशन, मेरे परिवार की धज्जियां उड़ा दी थीं। मैं शॉक्ड हो गई कि ये सब क्या है?'
रवीना आगे बताती हैं, 'उन्होंने मुझे मेरे ही भाई से लिंक कर दिया था। और स्टारडस्ट मैग्जीन ने भी हूबहू वही छाप दिया था। लिखा कि 'एक हैंडसम, गोरा-चिट्टा लड़का, रोज रवीना को छोड़ने आता है, वह रवीना टंडन का बॉयफ्रेंड है..., हमने पता लगा लिया है।'
रवीना ने बताया कि अब हमें तो इन्हीं गॉसिप्स के साथ जीना पड़ता था। मतलब कौन इसके बारे में क्लैरिफाई करेगा और आप खुद कितना ही करोगे? आप तो उन पत्रकारों और सम्पादकों की दया पर पल रहे थे। आप उन्हें 'हेलो' भी बोलो तो उनका जवाब आता 'हां ठीक है, इसे थोड़ा नमक के साथ ले लो।'
वर्क फ्रंट की बात करें, रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की 'अरण्यक' सीरीज से डिजिटल डेब्यू किया है। इसमें उनके साथ आशुतोष राणा, जाकिर हुसैन, मेघना मलिक जैसे बेहतरीन कलाकार थे। इस सीरीज में ऐक्ट्रेस ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। इसके अलावा अब वह 'KGF चैप्टर 2' में नजर आएंगी, इसमें वह भारत की प्रधानमंत्री की भूमिका में हैं।














