टाइगर श्रॉफ की एक्स गर्लफ्रेंड, एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फोटोज पोस्ट की हैं जिनमें एक्ट्रेस ने एक बेहद सेक्सी नेट ड्रेस पहनी है। हालाकि, इस ड्रेस की वजह से एक्ट्रेस ट्रोल भी होना शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे 'वल्गर' बता रहे हैं। दरअसल, दिशा की इस ड्रेस में ऐसी जगह से कपड़ा मिसिंग है कि फैंस शर्म से लाल हो गए हैं।
बता दें कि दिशा ने ये आउटफिट डिजाइनर स्टाइलिस्ट मोहित राय की बर्थडे पार्टी के लिए पहनी थी। दिशा ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज पोस्ट की हैं उनमें उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड मॉडल-एक्टर अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक (Alexander Alex Ilic) भी हैं। मोहित राय की बर्थडे पार्टी में यूं तो आर्यन खान से लेकर सोनाक्षी सिन्हा-मौनी रॉय, सोफी चौधरी और शाहिद कपूर की मिसेज मीरा राजपूत भी पहुंची थीं, लेकिन पैपराजी की अटेंशन जिस बाला ने बटोरी, वो केवल दिशा पाटनी रहीं।














