बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर ने मुंबई में मलाड मस्ती प्रोग्राम में भाग लिया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए फैन्स की भारी भीड़ मौजूद थी। इस दौरान रणवीर ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद हर जगह उनकी तारीफ हो रही है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रणवीर जैसे ही अपने प्रमोशनल इवेंट में फैंस का मनोबल हाई करने के बाद जब वे बाहर निकल रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक बच्चा रो रहा है। वह भीड़ में फंसा हुआ और काफी डरा हुआ है। ऐसे में रणवीर ने बिना देरी किए उस बच्चे को तुरंत गोद में लिया और उसे सीने से लगाकर शांत कराया। इसके बाद उसे अपने साथ लेकर भीड़ से बाहर निकल गए। एक मासूम बच्चे के लिए रणवीर के इस स्वीट जेस्चर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।














