न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग्स केस: बॉलीवुड में डेब्यू से पहले विवादों में आए शाहरुख खान के बेटे आर्यन, फिल्म 'पठान' में कर रहे हैं पापा की मदद

सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बेटे की हिरासत को लेकर मशहूर वकील सतीश मानशिन्दे से संपर्क किया है, जिनकी टीम फिलहाल एनसीबी दफ्तर में मौजूद है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 1:50:18

ड्रग्स केस: बॉलीवुड में डेब्यू से पहले विवादों में आए शाहरुख खान के बेटे आर्यन, फिल्म 'पठान' में कर रहे हैं पापा की मदद

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Bollywood Actor Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान उन आठ लोगों में से एक है जिनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) या एनसीबी ने कल रात मुंबई के तट पर एक क्रूज जहाज पर एक पार्टी पर छापेमारी के बाद पूछताछ कर रही है। एजेंसी ने कहा, "आर्यन खान समेत सभी आठों से पूछताछ की जा रही है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।" उधर खबर मिली है कि सुपरस्टार के बेटे ने एनसीबी पूछताछ में ड्रग्स लेने की बात कुबूल कर ली है। उसने यह मान लिया है कि उससे गलती हुई है। उसने एनसीबी अधिकारियों के सामने यह कहा है कि उसने शौकिया तौर पर ड्रग्स का सेवन किया है। वहीं, सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बेटे की हिरासत को लेकर मशहूर वकील सतीश मानशिन्दे से संपर्क किया है, जिनकी टीम फिलहाल एनसीबी दफ्तर में मौजूद है।

aryan khan,Shah Rukh Khan,pathan,drug case,ncb,mumbai

सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर जो रेव पार्टी चल रही थी उसमें शामिल लोग अपनी पैंट की सिलाई में, महिलाओं के पर्स के हैंडल में, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से में और कॉलर की सिलाई में छिपाकर ड्रग्स ले गए थे। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पार्टी में शामिल कुछ और लोगों का भी मेडिकल करवाया जा रहा है और उनमें ड्रग्स की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार या हिरासत में लिया जाएगा।

एनआई की खबर के ट्वीट के अनुसार एनसीबी मुंबई निदेशक समीर वानखेड़े ने साफ किया है कि मुंबई तट पर एक कथित रेव पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में आठ लोगों- आर्यन खान (शाहरुख खान के बेटे) के अलावा अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा से पूछताछ की जा रही है।

aryan khan,Shah Rukh Khan,pathan,drug case,ncb,mumbai

एक्टिंग के बजाय फिल्ममेकिंग में इंटरेस्ट रखते आर्यन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्म 'पठान' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) काफी इंटरेस्ट ले रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है आर्यन इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस में अपने इनपुट्स दे रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्यन इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस में अपने इनपुट्स दे रहे हैं। शाहरुख चाहते हैं कि 'पठान' को यंग ऑडियंस के बीच खूब प्यार मिले। आर्यन खान पॉप कल्चर और हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं। वह चाहते हैं कि 'पठान' के एक्शन सीक्वेंस की कोरियोग्राफी 'मैट्रिक्स' और 'बॉन्ड' जैसी फिल्मों की तरह हो। शाहरुख खान कई बार कह चुके हैं कि आर्यन एक्टिंग के बजाय फिल्ममेकिंग में इंटरेस्ट रखते हैं। वह कैमरा के पीछे से ऑडियंस को एंटरटेन करना चाहते हैं। साल 2019 में आई डिज्नी की फिल्म ‘द लायन किंग’ के हिंदी वर्जन में आर्यन ने सिंबा को आवाज दी थी। जबकि शाहरुख ने मुफासा को हिंदी में डब किया था।

आर्यन का जन्म 13 नवंबर 1997 को दिल्ली में हुआ था। वह भले ही पैपराजी से दूर रहे लेकिन शाहरुख खान का बेटा होने की वजह से चर्चा में रहते हैं। आर्यन अक्सर रिलेशनशिप को लेकर छाए रहे हैं। अक्सर आर्यन की लड़कियों के साथ ही फोटो वायरल होती रहती हैं और वह इस कारण से विवादों में घिर जाते हैं।

शाहरुख के बेटे आर्यन ने कभी खुशी कभी गम में किंग खान के बचपन का रोल प्ले किया था। द इनक्रेडिबल्स (हम हैं लाजवाब 2004) और द लायन किंग (2019) जैसी फिल्मों के लिए अपनी आवाज भी दी है। इसके लिए आर्यन को बेस्ट डबिंग चाइल्ड वॉइस आर्टिस्ट (मेल) का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका