न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रंग-गुलाल से सराबोर हुआ बॉलीवुड, कैटरीना ने ससुरालवालों के साथ खेली होली, कृति सहित इन सितारों ने ऐसे मनाया जश्न

रंगों के त्योहार होली की आज शुक्रवार (14 मार्च) को पूरे देशभर में धूम रही। सबने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा पूरे उत्साह के साथ इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Mar 2025 7:54:38

रंग-गुलाल से सराबोर हुआ बॉलीवुड, कैटरीना ने ससुरालवालों के साथ खेली होली, कृति सहित इन सितारों ने ऐसे मनाया जश्न

रंगों के त्योहार होली की आज शुक्रवार (14 मार्च) को पूरे देशभर में धूम रही। सबने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा पूरे उत्साह के साथ इस उत्सव का जश्न मनाया। हर तरफ मस्ती का नजारा दिखा। मनोरंजन जगत के सितारों पर भी इसका रंग खूब चढ़ा और वे इसके खुमार में डूबे रहे। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और उनके पति एक्टर विक्की कौशल ने होली को बेहद खास तरीके से मनाया। दोनों परिवार के साथ घर पर धूमधाम से त्योहार का आनंद लेते हुए नजर आए। कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर होली सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां साझा की हैं, जिनमें वह अपने ससुरालवालों के साथ होली खेलती हुई दिखीं।

इनमें कैटरीना पति को रंग लगा रही हैं। कपल ने सफेद रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट पहने थे। कृति सेनन ने फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के सेट पर होली मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर आनंद एल राय और धनुष के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें तीनों ही रंगों में सराबोर नजर आए। नेहा धूपिया के पति अभिनेता अंगद बेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में पिचकारी लेकर रंगों से होली खेलते नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने बेटे के साथ रंग खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया और फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं।

शिल्पा ने यह भी लिखा कि त्योहार को सुरक्षित और खुशहाल तरीके से मनाएं और जानवरों का भी ख्याल रखें। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की ये पहली होली थी। एक्ट्रेस ने माथे पर बिंदी, गालों पर गुलाल और सफेद कुर्ता पहने खूबसूरत फोटो शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “होली है, रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ दोस्तों। जटाधारा की शूटिंग से होली की शुभकामनाएं। जहीर मुंबई में हैं तो इसलिए हम साथ नहीं हैं तो टिप्पणियों पर ब्रेक लगाओ और सिर पर ठंडा पानी डालो।” एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ होली मनाई। दोनों ने न सिर्फ जमकर रंग खेले, बल्कि डांस भी किया। उनकी पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए।

कियारा ने हैप्पी होली स्टीकर लगा फैंस को किया विश, वरुण ने शेयर किया BTS वीडियो

हाल ही प्रेग्नेंसी की घोषणा करने वालीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इस होली को बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें पैनकेक पर स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी के साथ आम के स्लाइस से बना फ्लोरल पैटर्न नजर आ रहा था। इसके साथ ही कियारा ने ‘हैप्पी होली’ स्टीकर लगाकर फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पूरी तरह से रंगों में रंगे नजर आए।

वरुण शर्टलेस थे और उनके साथ मनीष पॉल भी थे। एक्टर कार्तिक आर्यन भी रंगों में रंगे नजर आए। ‘आशिकी 3’ के बियर्ड लुक में कार्तिक ने चेहरे पर गुलाल लगाए फोटो शेयर कीं। सोनाली बेंद्रे ने फूलों वाली होली खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है। सनी देओल ने भी कलरफुल अंदाज में फैंस को होली विश किया। गुलाल से रंगे एक्टर ने ब्लू डेनिम शर्ट और जीन्स पहने सेलिब्रेशन की फोटो शेयर कीं। भूमि पेडनेकर भी रंगों से रंगी दिखीं। भूमि ने एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप पहना है।

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने परिवार के साथ होली मनाई। निमृत कौर अहलूवालिया ने सफेद सूट में गुलाल की प्लेट के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। दिव्यांका त्रिपाठी कलरफुल साड़ी में नजर आईं। रश्मि देसाई ने बताया कि फेस वॉश करने के बाद भी उनके चेहरे से गुलाल का रंग नहीं उतर रहा है। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने बेटियों के साथ होली खेली। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने दोस्तों के साथ इस त्योहार को मनाया। नेहा कक्कड़ ने इस बार फूलों से होली खेली और अपने परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड