अभिनेत्री अदा शर्मा (Adah Sharma) भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। सोशल मीडिया पर अदा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें पांच लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अदा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। एक बार फिर से अदा ने अपने इसंटाग्राम पर फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका लुक सुर्खियां बटोर रहा है। अदा ने डीप नेक ट्रांसपेरेंट टॉप और स्कर्ट पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की।
उन्होंने बालों को नीचे ग्रे शेड में कलर किया है और दो चोटी बनाई है। हेड ज्वैलरी उन्हें राजकुमारी का लुक दे रहे हैं। अदा की इन तस्वीरों पर सितारों के खूब कमेंट्स आए हैं। बिदिता बाग ने उन्हें प्रिसेंस कहा है। तो कोई उनकी अदा पर मर मिटा है।














