न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करवा चौथ पर पति के प्यार में डूबी दिखीं बॉलीवुड हसीनाएं, कैटरीना-सोनाक्षी सहित इन एक्ट्रेस ने ऐसे मनाया जश्न

रविवार (20 अक्टूबर) को पूरे देश में करवा चौथ हर्षोल्लास से मनाया गया। बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपने-अपने पति के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 11:16:25

करवा चौथ पर पति के प्यार में डूबी दिखीं बॉलीवुड हसीनाएं, कैटरीना-सोनाक्षी सहित इन एक्ट्रेस ने ऐसे मनाया जश्न

रविवार (20 अक्टूबर) को पूरे देश में करवा चौथ हर्षोल्लास से मनाया गया। बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपने-अपने पति के लिए व्रत रख उनकी लंबी उम्र की कामना मांगी। उन्होंने इस दिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने इसकी फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। कैटरीना कैफ ने करीब तीन साल पहले विक्की कौशल के साथ शादी की थी। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह परिवार के साथ नजर आ रही हैं।

गुलाबी रंग की साड़ी कैटरीना पति और सास-ससुर के साथ पोज देती दिखीं। प्रियंका चोपड़ा ने पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ करवा चौथ मनाया। फोटो में निक, प्रियंका को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। प्रियंका लाल रंग के आउटफिट में नजर आईं। प्रियंका हाथ पर लगी मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिखीं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो करवा चौथ सेलिब्रेशन की हैं। मीरा पूजा के लिए दिग्गज एक्टर अनिल कपूर व सुनीता कपूर के घर पहुंची थीं। मीरा ने गुलाबी साड़ी चुनीं।

साथ ही उन्होंने शाहिद के साथ सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वे रोमांटिक अंदाज में गले लगते दिखे। शिल्पा शेट्टी भी अनिल कपूर के घर आयोजित करवा चौथ की पूजा का हिस्सा बनीं। उनके साथ पति राज कुंद्रा भी थे। लाल लहंगा पहनीं शिल्पा ने पूजा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए छलनी में से राज को देखती नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपने दूसरे करवा चौथ पर गुलाबी रंग का सूट पहना था। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कई फोटो शेयर कीं। इनमें वह परिवार के साथ खुश दिखीं। कई फोटो में परिणीति और उनके पति राघव चोपड़ा मस्ती करते नजर आए।

रकुलप्रीत सिंह ने इसी साल लिए थे जैकी भगनानी के साथ सात फेरे

जून में बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधी सोनाक्षी सिन्हा ने पहला करवा चौथ मनाया। सोनाक्षी ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जहीर के साथ मस्ती करती नजर आईं। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। इनमें वह लाल रंग की साड़ी में मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने दिखीं। इसी साल एक्टर पुलकित सम्राट के साथ शादी करने वालीं कृति खरबंदा ने बेहद प्यारी और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की।

इनमें कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताता दिखा। कृति ने गोल्डन कलर की साड़ी तो पुलकित ने ऑफ व्हाइट कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी। एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने भी पहला करवा चौथ मनाया। लिन ने कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह मैरुन रंग की साड़ी में नजर आईं। एक तस्वीर उन्होंने स्नैक्स की शेयर की और बताया कि रणदीप ने उन्हें फास्ट रखने के लिए मना किया है। बता दें कपल पिछले साल विवाह बंधन में बंधे थे।

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने भी इस साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर-फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ सात फेरे लिए थे। उन्होंने करवा चौथ की खूबसूरत झलक दिखाई। रकुल छलनी से चांद और फिर जैकी को देखती नजर आ रही हैं। इस खास मौके के लिए दोनों ने लाल आउटफिट चुना और रोमांटिक पोज देते नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री