बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जब से भारत लौटी हैं अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बहन रिया कपूर की शादी में भी सोनम अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर छाई रहीं। शादी की तस्वीरें देखने के बाद फैन्स यही कमेंट कर रहे कि सोनम कपूर प्रेंग्नेंट हैं। सोनम कपूर प्रेंग्नेंट है की नहीं इसका पता तो आने वाले समय में लग ही जाएगा लेकिन इस बीच कपूर खानदान से गुड न्यूज आ रही है। सोनम कपूर के भाई मोहित मारवाह और भाभी अंतरा मोतीवाला जल्द मां बनने वाली हैं। एक्टेस ने गोदभराई के फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जहां फैंस उन्हें प्रेग्नेंट होने की बधाई दे रहे हैं।
हालाकि, इन तस्वीरों को देखने के बाद भी फैंस ये मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि सोनम प्रेगनेंट नहीं हैं। बता दे, सोनम कपूर पिछले दिनों लंदन से मुंबई लौटीं, बेटी के आने की खुशी में पापा अनिल कपूर खुद एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए पहुंचे थे। उस दौरान भी सोनम के फैंस उनके प्रेग्नेंट होने के कयास भी लगा रहे थे। हालांकि, उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसी खबरों को खारिज किया था।














