कोरोना महामारी के संकट में ऑक्सीजन की किल्लत (Oxygen Crisis) से जूझ रही राजधानी दिल्ली की मदद के लिए एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) आगे आई हैं। उन्होंने अपने नॉन प्रॉफिट ओर्गेनाइजेशन रूद्र फाउंडेशन की ओर से 'ऑक्सीजन सेवा ऑन द व्हील मुंबई टू दिल्ली' नाम से एक पहल शुरू की है, जिसके जरिए वे मुंबई से दिल्ली ऑक्सीजन सिलेंडर भेज रही हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर के बीच दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी ने उन्हें परेशान कर दिया था। इसलिए उन्होंने खुद वहां सिलेंडर भेजने का फैसला लिया।
रवीना (Raveena Tondon) ने ऑक्सिजन सिलेंडर की फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। भले ही यह सागर में एक बूंद की तरह है लेकिन हमें उम्मीद है कि हम इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करेंगे।'














