बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कार का का शनिवार शाम को महाराष्ट्र के खोपोली में एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट हो गया। उस वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में एक फैशन इवेंट से भाग लेकर वापस लौट रही थीं। उसी दौरान मलाइका अरोड़ा के ड्राइवर ने अपनी कार से कंट्रोल खो दिया। मलाइका को मामूली चोटें आईं और उन्हें तुरंत पास के अपोलो अस्पताल एडमिट कराया गया। पुलिस इंस्पेक्टर शिरिष पवार के मुताबिक, 'दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के बिंदु पर हुई, जो एक दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। तीन वाहन आपस में टकरा गए और तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।'














