आमिर खान की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो अपनी कम्पनी, आमिर खान प्रोडक्शन्स के ऑफिस में पूजा करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि आमिर कलश पूजन कर रहे हैं। पूजा के बाद वो आरती भी कर रहे हैं और इसमें उनके साथ उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी हैं। इन तस्वीरों को 'लाल सिंह चड्ढा' के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं।














