बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट (Salman khan birthday) कर रहे हैं। फैंस सलमान के बर्थडे के जश्न में बे हुए नजर आ रहे हैं और एक्टर को सांप के काटने के बाद उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं। दरअसल, सलमान खान अपने पनवेल फार्म हाउस में क्रिसमस सेलिब्रेट करने गए थे, जहां उन्हें सांप ने काट लिया था। इसके बाद रात 3 बजे उन्हें कमोठे MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे। हालांकि अब खुद सलमान का बयान आया है कि जहरीले सांप ने उन्हें तीन बार काटा था। इलाज के बाद उनकी तबीयत ठीक है।
सलमान ने कहा- जहरीले सांप ने तीन बार काटा
सलमान ने इस हादसे के बारे में बताया, 'मेरे फार्महाउस में एक सांप आ गया था। मैं उसे लाठी की मदद से बाहर लेकर जा रहा था, लेकिन वो धीरे-धीरे मेरे हाथ पर आ गया। मैंने उसे पकड़कर हटाना चाहा, लेकिन इसी दौरान उसने मुझे तीन बार काट लिया। वह एक जहरीला सांप था। सांप काटने के बाद मैं करीब 6 घंटे हास्पिटल में रहा। हालांकि, अब मैं ठीक हूं।'
आपको बता दे, पनवेल फार्म हाउस पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं।














