बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) सोशल मीडिया पर आज किसी सेंसेशन से कम नहीं हैं। कृति सेनन को उनकी लुक्स, पर्सनैलिटी और ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है। ऐसे में उनके लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में कृति सेनन ब्राउन कलर की स्टाइलिश आउटफिट में बेहद हॉट पोज़ देती नजर आ रहीं हैं। तस्वीरों में कृति सेनन खुले बालों और स्मोकी मेकअप में काफी गॉर्जियस लग रहीं हैं। कृति सेनन ने ड्रेस के साथ मैचिंग जूलरी भी कैरी की है। सोशल मीडिया पर कृति सेनन के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' रिलीज हुई है।














