न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉबी ने बड़े भाई सनी देओल को ‘गदर 2’ के लिए यूं दी शुभकामनाएं, KRK ने फिल्म को बताया कॉमेडी

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर-2' जल्द ही थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Aug 2023 10:21:48

बॉबी ने बड़े भाई सनी देओल को ‘गदर 2’ के लिए यूं दी शुभकामनाएं, KRK ने फिल्म को बताया कॉमेडी

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर-2' जल्द ही थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी यानी तारा सिंह और अमीषा यानी सकीना अलग-अलग शहर जा रहे हैं। अब एक्टर बॉबी देओल ने अपने बड़े भाई सनी देओल संग फोटो शेयर कर उन्हें फिल्म की शुभकामनाएं दी हैं। ‘गदर 2’ स्वतंत्रता दिवस पर फैंस के लिए गिफ्ट है, जो 11 अगस्त को रिलीज हो जाएगी।

बॉबी ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर खुद के साथ सनी की प्यारी तस्वीर अपलोड की है। दोनों भाई एक-दूसरे को खुशी से कसकर गले लगाते दिख रहे हैं। बॉबी ने कैप्शन में लिखा, ‘लव यू भाई। गदर 2 के लिए ऑल द बेस्ट। 11 अगस्त 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघर में...अभी अपने टिकट बुक करें।' फोटो में सनी जहां व्हाइट शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं, तो वहीं बॉबी ब्लैक आउटफिट में जंच रहे हैं।

बॉबी की इस पोस्ट को सनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर लाल दिल वाले इमोजी के साथ शेयर किया है। सनी ने टिप्पणी की, ‘बॉब लव यू। बहुत ज्यादा।’ दोनों भाइयों की बॉन्डिंग देखकर किसी की भी आंखें भर आएंगी। फैंस इस फोटो को देख खुद को रोक नहीं पाए और देखते ही देखते देओल ब्रदर्स की तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। आपको बता दें कि सनी और बॉबी दिल्लगी, अपने, यमला पगला दीवाना और इसकी सीक्वल में साथ काम कर चुके हैं।

bobby deol,sunny deol,gadar 2 movie,krk,kamal r khan,utkarsh sharma,ameesha patel

KRK ने उड़ाई उत्कर्ष शर्मा की हंसी, इसलिए की फरदीन खान से तुलना

‘गदर 2’ को लेकर जहां फैंस काफी एक्साइटेड हैं वहीं खुद को क्रिटिक बताने वाले केआरके उर्फ कमाल आर खान ने इसका रिव्यू किया है। उन्होंने इस एक्शन फिल्म को कॉमेडी बता दिया। केआरके का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। ‘गदर 2’ में डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

उत्कर्ष ने 22 साल पहले रिलीज हुई ‘गदर’ में सनी के बेटे ‘जीते’ का ही किरदार निभाया था, जो अब बड़ा हो गया है। केआरके ने लिखा-‘कुछ लोगों ने ‘गदर 2’ देखी और उनके मुताबिक ये शानदार कॉमेडी फिल्म है। उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग कपिल शर्मा की कॉमेडी से बेहतर है। जब भी उत्कर्ष स्क्रीन पर आ रहे थे तो वे जोर-जोर से हंस रहे थे।

वे इंग्लिश स्टाइल में हिंदी बोल रहे थे जैसे फरदीन खान ने अपनी पहली फिल्म में किया था। कई यूजर्स को केआरके की बात अखर गई और उन पर निशाना साधने लगे। एक ने लिखा-जोकर जैसी तेरी शक्ल है तो मूवी को भी अपने जैसा ही समझ रहा है। उल्लेखनीय है कि केआरके ने पहले भी इस फिल्म की खूब आलोचना की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार