न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉबी देओल ने इस अंदाज में बड़े भाई सनी को भेजा प्यार, OTT पर ‘ओएमजी 2’ का अनकट वर्जन होगा रिलीज

सनी देओल अभिनीत ‘गदर 2’ ने सबका दिल जीत लिया है। फिल्म बड़ी कमाई की ओर बढ़ रही है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 7:24:11

बॉबी देओल ने इस अंदाज में बड़े भाई सनी को भेजा प्यार, OTT पर ‘ओएमजी 2’ का अनकट वर्जन होगा रिलीज

सनी देओल अभिनीत ‘गदर 2’ ने सबका दिल जीत लिया है। फिल्म बड़ी कमाई की ओर बढ़ रही है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने फिल्म के लिए खुलकर अपना प्यार दिखाया है। सनी के पिता धर्मेंद्र और उनकी सौतेली बहनें ईशा देओल और अहाना सहित देओल परिवार ने फिल्म के लिए खुशी मनाई है। अब बॉबी देओल को अपनी जबरदस्त लोकप्रिय हुई वेबसीरीज ‘आश्रम’ से अपने सिग्नेचर ‘बाबा निराला’ अंदाज में बड़े भाई सनी को प्यार भेजते देखा गया।

बॉबी पहले भी सनी के साथ ‘गदर 2’ की कई स्क्रीनिंग में गए थे और उनकी सफलता में हिस्सा लिया था। बॉबी को अब एयरपोर्ट पर देखा गया, जब वे शहर लौट रहे थे। बॉबी काली टी-शर्ट और काले जूतों के साथ मैचिंग कार्गो पेंट में जंच रहे थे। उन्होंने घड़ी, चमकदार अंगूठी और काले चश्मे से लुक पूरा किया। बॉबी ने वहां मौजूद पैपराजी के साथ बातचीत की और उन्हें ध्यान रखने को कहा।

उन्होंने सनी की फिल्म के लिए खुशी जताते हुए कहा कि ‘गदर 2’ धमाल मचा रही है! मैं अपने भाई पर बहुत खुश और गौरवांवित हूं। ऐसा कहते हुए बॉबी अपनी कार की ओर बढ़े और ‘जपनाम’ कहकर अभिवादन किया। यह ‘आश्रम’ में उनके चरित्र ‘बाबा निराला’ का पेटेंट डायलॉग था। आपको बता दें कि बॉबी अब फिल्म ‘एनिमल’ में दिखेंगे। इसके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। इसमें रणबीर कपूर भी हैं और यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

bobby deol,sunny deol,gadar 2,omg 2,ott,amit rai,Akshay Kumar,aashram,pankaj tripathi,yami gautam

‘ओएमजी 2’ के डायरेक्टर अनिल राय का तब टूट गया था दिल...

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म 'ओएमजी 2' रिलीज से पहले कई विवादों में रही। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 27 कट्स के साथ पास किया। इस फिल्म में मेकर्स ने एडल्ट एजुकेशन देने की कोशिश की है, जिसे देखते हुए सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया। इसका मतलब है कि सिनेमाघरों में इस फिल्म को केवल एडल्ट यानी 18 साल से अधिक आयु के दर्शक ही देख सकते हैं।

विवादों के बावजूद 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म अब तक 150 करोड़ रुपए की कमाई के करीब पहुंच चुकी है। अब डायरेक्टर अनिल राय ने फिल्म की OTT रिलीज की जानकारी दी है। अनिल ने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि हम फिल्म के अनकट वर्जन को OTT पर रिलीज करेंगे ताकि जिस वर्ग के लिए इस फिल्म को बनाया गया है, वो देख सकें। इसके साथ ही बाकी लोग भी देखें और बताएं कि क्या इस फिल्म में कुछ काटने-करने की जरूरत थी।

हमारा दिल टूट गया था क्योंकि हमने हर किसी के देखने के लिए फिल्म बनाई थी, अब ऐसा नहीं हो सकता। हमने सेंसर बोर्ड से U/A प्रमाणपत्र देने के लिए रिक्वेस्ट की, जिसमें 12 साल से कम उम्र के बच्चे भी इस फिल्म को देख सकें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। हमने आखिर तक उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन फिर वो कुछ दूर चले, हम कुछ दूर चले। फिल्म बदलावों के साथ रिलीज हुई। हमें खुशी है कि लोगों को फिल्म पसंद आई।

फिल्म का इरादा साफ था। कोई भी दर्शकों को उत्तेजित नहीं करना चाहता था, इसलिए उन्हें यह पसंद आई। हमने कहानी को इस तरह से पेश किया है कि यह अश्लील न लगे। हमने रियलिटी के बारे में बात की, लेकिन प्यार और हंसी-मजाक के साथ। हमने तय किया है कि हम ओरिजिनल फिल्म दिखाएंगे, एक ऐसी फिल्म जिसे सेंसर कभी नहीं चाहता था कि लोग देखें, लेकिन जनता ने फिल्म देखी है और अपना फैसला दिया है। अगर सेंसर बोर्ड नहीं समझता है ये तो हम क्या कह सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका