Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी ने बताया फार्म हाउस पर कौन रहता है धर्मेंद्र के साथ, अपने दोनों बेटों के करिअर को लेकर बोले ऐसा

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं। उन्हें फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वे सोशल मीडिया पर फोटो और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 8:21:15

2 News : बॉबी ने बताया फार्म हाउस पर कौन रहता है धर्मेंद्र के साथ, अपने दोनों बेटों के करिअर को लेकर बोले ऐसा

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं। उन्हें फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वे सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर खुद के बारे में बताते रहते हैं। धर्मेंद्र के चाहने वालों में उन्हें लेकर हमेशा उत्सुकता बनी रहती है। वे चाहते हैं कि उनके फेवरेट हीरो को कभी कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े। इस बीच उनके बेटे अभिनेता बॉबी देओल (56) ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया है कि उनके पिता मां प्रकाश कौर के साथ खंडाला फार्म हाउस में रह रहे हैं। एबीपी लाइव के साथ बात करते हुए जब बॉबी से उनके पिता के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए नोट्स के बारे में पूछा गया, जिन्हें देख कर ऐसा लगा कि वे बहुत अकेले हैं, तो बॉबी ने कहा कि मेरी मां भी वहीं हैं। वे दोनों अभी खंडाला वाले फार्म पर हैं, पापा और मम्मी साथ हैं।

उन्हें फार्म हाउस पर रहना बहुत पसंद है। वे अब बूढ़े भी हो गए हैं और फार्म हाउस पर रहना उनके लिए सुकून भरा है। मौसम सुहावना है, खाना लाजवाब है। पापा ने वहां मानो स्वर्ग बना दिया है। पापा बहुत इमोशनल हैं, वे अपनी भावनाओं को सबके साथ शेयर करते हैं। कभी-कभी वे हद से ज्यादा कह देते हैं और फिर मैं उनसे पूछता हूं कि उन्होंने जो लिखा या जो कहा, वह क्यों लिखा, तो वे कहते हैं कि वे बस अपने दिल की सुन रहे थे। हम उनसे मिलते हैं, लेकिन कभी-कभी हम व्यस्त होते हैं और वे भावुक हो जाते हैं। उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि उनकी पोस्ट कितने लोग पढ़ सकते हैं। आप मेरी मां के बारे में ज्यादा नहीं सुनते, क्योंकि लोग आम तौर पर हमसे उनके बारे में नहीं पूछते।

मेरे भाई और पिता अभिनेता हैं, इसलिए मैं उनके बारे में ज्यादा बात करता हूं और मेरी मां एक गृहिणी हैं। हम रोज बात करते हैं। दरअसल उन्होंने आज ही मुझे दो बार फोन किया। वो मेरी लाइफ की सबसे मजबूत महिला हैं, जिनसे मैं मिला हूं। उनका सफर बहुत कठिन रहा है। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र ने साल 1954 में प्रकाश कौर के साथ शादी की थी। वे बाद में फिल्मों में भाग्य आजमाने के लिए पंजाब से मुंबई चले आए थे। उन्होंने साल 1980 में एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली। हेमा अपने बंगले में अलग रहती हैं। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के दो बेटे व दो बेटियां तथा धर्मेंद्र व हेमा के दो बेटियां हैं।
bobby deol,actor bobby deol,dharmendra,prakash kaur,sunny deol,dharmendra prakash kaur,Hema Malini,aryman,dharam बॉबी देओल ने कहा, मैं अपने बेटों से यही कहता रहता हूं कि आपने…

अब बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल भी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में बॉबी ने इस बारे में बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में बॉबी से उनके दोनों बेटे आर्यमान और धरम के बारे में पूछा गया। इस पर बॉबी ने कहा कि मुझे खुशी होती है जब लोग मेरे बेटे की तारीफ करते हैं, उसके बारे में चर्चा करते हैं। लेकिन उतना ही स्ट्रेस होता है क्योंकि लोग मेरे बेटों से और ज्यादा उम्मीद करते हैं। दोनों को एक्टर बनना है, पर मैं उनको लाइमलाइट से दूर रखता हूं।

पर ये स्पेशल मोमेंट था, मैं वेब सीरीज में एंटर कर रहा था और मैं चाहता था कि दोनों बेटे मेरे साथ में रहें…छोटा बेटा थोड़ा शर्मीला है तो वो नहीं आया, लेकिन मेरा बड़ा…वो भी एंटर करने वाला है। देखिए रातों-रात कुछ नहीं होता है, आपको मेहनत करनी पड़ती है। आप मेहनत नहीं करेंगे तो आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे, तो मैं अपने बेटों से यही कहता रहता हूं कि आपने अपने पापा को देखा हुआ है, कैसे उन्होंने अपना करिअर रीइन्वेंट किया है।

इस इंडस्ट्री में इनसाइडर होकर भी, सब कुछ इतना आसान नहीं होता। कर रहे हैं मेहनत, दिल से कर रहे हैं। अब बस आप सबका प्यार और दुआएं चाहिए...और मैं क्या कह सकता हूं। मैं बस ये कह सकता हूं कि मेहनत कर रहा है और जितनी भी मेहनत कर रहा है उतना ही आपको उसका काम अच्छा लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका