Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी ने कहा, मुश्किल से मुश्किल समय में भी मां ने नहीं छोड़ा पिता का साथ, जब वैन में कपड़े बदल रही थीं एक्ट्रेस…

एक्टर बॉबी देओल ने 90 के दशक में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। शुरुआत में कई बढ़िया फिल्मों में काम करने के बाद बॉबी से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 2:32:08

2 News : बॉबी ने कहा, मुश्किल से मुश्किल समय में भी मां ने नहीं छोड़ा पिता का साथ, जब वैन में कपड़े बदल रही थीं एक्ट्रेस…

एक्टर बॉबी देओल ने 90 के दशक में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। शुरुआत में कई बढ़िया फिल्मों में काम करने के बाद बॉबी से सफलता दूर हो गई थी। हालांकि कुछ समय पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई वेब सीरीज ‘आश्रम’ और ‘एनिमल’ मूवी में दमदार एक्टिंग की बदौलत बॉबी के करिअर में फिर से जान आ गई। बॉबी ने हाल ही में अपने परिवार से मिलने वाले प्यार और पिता गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र को लेकर बात की। बॉबी ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में कहा कि मेरी सफलता में पिता के साथ ही मां, दादी औऱ पत्नी का भी हाथ है।

शादी के बाद से पत्नी तान्या ने हर मुकाम पर मेरा वैसे ही साथ निभाया जैसे मां प्रकाश कौर ने पिता का साथ निभाया था। मां ने पिता के हर एक फैसले में उनका डटकर साथ दिया। मेरे पिता की जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत मां हैं। हर मुश्किल से मुश्किल समय में भी उन्होंने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। पापा ने अपनी जिंदगी वैसे ही जी है जैसे वो चाहते थे। मुझे लगता है कि फ्रैंक सिनात्रा का गाना ‘आई डिड इट माई वे’ उन पर बिल्कुल फिट बैठता है। वो वैसे ही हैं, आप जानते हैं। मेरे पापा हमेशा से ऐसे ही रहे हैं।

जब उन्होंने करिअर की शुरुआत की और इंडस्ट्री में कदम रखा, तो वो कभी भी लोगों से एक स्टार की तरह नहीं मिले। वे हमेशा एक इंसान की तरह उनसे मिले। वे लोगों से जुड़े रहे। उन्होंने बहुत से लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने यह सब दिल से किया है। मुझे लगता है कि यही वजह है कि आज तक देओल परिवार के प्रति लोगों का प्यार बना हुआ है। यह सब उनके कारण ही है। मैंने पिता से सीखा कि कैसे स्टारडम के बावजूद वो अपनी मिट्टी से जुड़े रहे।

पापा ने स्टारडम और सफलता को कभी भी अपने सिर पर चढ़ने नहीं दिया। बॉबी आखिरी बार तेलुगु एक्शन ड्रामा 'डाकू महाराज' में नजर आए थे। आने वाले समय में वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे, जिनमें वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा', तमिल पॉलिटिकल एक्शन फिल्म 'जन नायक' और प्रियदर्शन के साथ एक कॉमेडी थ्रिलर शामिल हैं।
bobby deol,actor bobby deol,dharmendra,prakash kaur,tanya deol,bobby dharmendra,aashram,animal,shalini pandey,actress shalini pandey,shalini director शालिनी पांडे ने कहा, फिल्म के डायरेक्टर मेरी वैन में बिना खटखटाए ही अंदर आ गए…

एक्ट्रेस शालिनी पांडे अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने साउथ में उनके साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बात की। शालिनी ने फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने हमेशा अच्छे मेल्स के साथ काम नहीं किया। मैंने ऑन-स्क्रीन, ऑफ-स्क्रीन और क्रू सहित कुछ भयानक पुरुषों के साथ भी काम किया है। लेकिन आपको बस अपनी सीमा तय करनी होती है। अपने करिअर में मैंने बेहद अराजक पुरुषों का भी सामना किया है और ये बात बिल्कुल सच है।

मैं किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हूं, इसलिए शुरुआत में मुझे चीजें संभालनी नहीं आती थीं। मेरे करिअर के शुरुआती दिनों में मैं एक साउथ फिल्म में काम कर रही थी। तभी सेट पर एक दिन फिल्म के डायरेक्टर मेरी वैन में बिना खटखटाए ही अंदर आ गए। उस टाइम मैं वैन में कपड़े चेंज कर रही थी। उन्हें देखते ही मैं पूरी तरह से घबरा गई थी लेकिन फिर मैं उस डायरेक्टर पर खूब चिल्लाई, मैंने कभी नहीं सोचा था ऐसा भी कुछ हो सकता है। मैं बहुत डर गई थी। उस वक्त मैं सिर्फ 22 साल की थी।

मुझे लोगों ने कहा कि उन पर चिल्लाना नहीं चाहिए था लेकिन ये कोई तरीका नहीं होता है इस तरह से किसी लड़की के वैन के अंदर आने का। अगर मैं नई हूं तो आप बिना खटखटाए अंदर नहीं आ सकते हैं। आप मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं। आपको अंदर आने से पहले पूछना चाहिए था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका