न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ का 1 साल पूरा होने पर शेयर की यह खास पोस्ट, धर्मेंद्र ने जया पर यूं लुटाया प्यार

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसने देश-विदेश में रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Dec 2024 8:35:01

2 News : बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ का 1 साल पूरा होने पर शेयर की यह खास पोस्ट, धर्मेंद्र ने जया पर यूं लुटाया प्यार

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसने देश-विदेश में रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल करते हुए जबरदस्त कमाई की। वैसे तो इस फिल्म के हर एक्टर को इसमें नोटिस किया गया, लेकिन विलेन के रूप में बॉबी देओल ने छोटे से रोल में ही जान डाल महफिल लूट ली। उनके कोई डायलॉग नहीं थे, क्योंकि उनका किरदार ‘अबरार’ गूंगा था। इसके बावजूद बॉबी ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। कह सकते हैं कि यह बॉबी की बड़े पर्दे पर कमबैक मूवी थी।

आज रविवार (1 दिसंबर) को ‘एनिमल’ को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है। बॉबी ने इस खास मौके पर फिल्म के लिए इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट शेयर की। बॉबी ने सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए अपनी भावनाओं का भी इजहार किया। बॉबी ने लिखा, “एनिमल के एक साल का जश्न। अबरार की यात्रा ने मुझे आप सभी के करीब ला दिया और जितना मैंने सोचा था उससे कहीं अधिक प्यार, आशीर्वाद और अवसर दिया। इसे मेरे लिए इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।”

बॉबी ने कुल 10 तस्वीरें अपलोड की। इसमें वे अपने किरदार में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर गंभीरता साफ देखी जा सकती है। काम के मोर्चे पर बॉबी अब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान द्वारा निर्देशित डेब्यू वेब सीरीज 'स्टारडम' में दिखेंगे। इसके अलावा वे ‘एनिमल’ के दूसरे पार्ट 'एनिमल पार्क' में भी नजर आएंगे। साल 1995 में आई ‘बरसात’ मूवी के साथ डेब्यू करने वाले बॉबी (55) को बॉलीवुड में करीब 3 दशक हो चुके हैं। जहां तक ‘एनिमल’ की बात है तो उसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी ने भी अपनी चमक बिखेरी थी।

कुछ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं धर्मेंद्र और जया बच्चन

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। वे उनका दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर फोटो या वीडियो के रूप में पोस्ट शेयर करते हैं। अब धर्मेंद्र (88) ने उनके साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस जया बच्चन (76) की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे भी साथ हैं।

धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो अपलोड की है। यह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म के सेट की लग रही है। दोनों ने इस फिल्म में साथ काम किया था, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, “गुड्डी, हमेशा मेरी प्यारी गुड्डी रहेंगी। वह एक वर्ल्ड क्लास आर्टिस्ट हैं और हमेशा मेरी तारीफ करती हैं। गुड्डी से लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी तक।”

धर्मेंद्र और जया की साथ में पहली फिल्म साल 1971 में आई ‘गुड्डी’ थी। इसमें जया ने एक स्कूल गर्ल का रोल किया था, जिसका धर्मेंद्र पर क्रश था। बता दें धर्मेंद्र और जया को ‘चुपके चुपके’ (1975), ‘समाधि’ (1972), ‘पिया का घर’ (1972), ‘फागुन’ (1973) और ‘शोले’ (1975) जैसी फिल्मों में भी साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री