न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी को ‘आश्रम’ के प्रमोशन के दौरान आया था वर्टिगो अटैक, लोगों के पास जा-जाकर काम मांगते थे एक्टर

एक्टर बॉबी देओल (56) का सितारा पिछले कुछ समय से फिर से चमक गया है। लोगों को उनकी एक्टिंग देखने का इंतजार रहता है। बॉबी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 11:46:44

2 News : बॉबी को ‘आश्रम’ के प्रमोशन के दौरान आया था वर्टिगो अटैक, लोगों के पास जा-जाकर काम मांगते थे एक्टर

एक्टर बॉबी देओल (56) का सितारा पिछले कुछ समय से फिर से चमक गया है। लोगों को उनकी एक्टिंग देखने का इंतजार रहता है। बॉबी की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2' रिलीज हो गई है। इसमें एक बार फिर से बॉबी ने ‘बाबा निराला’ वाले किरदार के रूप में लोगों का दिल जीत लिया। हाल ही में बॉबी ने बताया कि उन्हें शो के प्रमोशन के दौरान एक ऐसा अनुभव हुआ जिससे वो काफी परेशान हो गए। इसके चलते उनके पसीने छूट गए। बॉबी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे पहली बार 'आश्रम' का प्रचार करते समय घबराहट के कारण उन्हें चक्कर आ गया था।

बॉबी ने कहा कि यह पहली बार था जब मैं एक खलनायक की भूमिका निभा रहा था और मैं निश्चित रूप से नर्वस था। मुझे याद है कि जिस दिन मैं इसका प्रचार कर रहा था मुझे वर्टिगो अटैक आया था क्योंकि मुझे वर्टिगो की समस्या है। मुझे लगता है कि इस तरह के किरदार को निभाने पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी, इस बारे में बहुत घबराहट और डर था। उल्लेखनीय है कि वर्टिगो अटैक के दौरान आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है और ऐसा लगता है कि दुनिया घूम रही है। बॉबी ने आगे कहा कि कई बार अभिनेता दूसरों से इतने प्रभावित हो जाते हैं कि उन्हें अपनी क्षमताओं पर भरोसा ही नहीं रहता।

एक एक्टर के लिए सबसे कमजोर बिंदू तब होता है जब उसका दिमाग खराब हो जाता है और वे जो हासिल करने में सक्षम हैं, उस पर विश्वास करना बंद कर देते हैं। इसका नतीजा ठीक नहीं होता। कई लोग जो चाहते हैं, उसे पाने के लिए मेहनत करने के बजाय आसान रास्ता चुन लेते हैं। ‘बाबा निराला’ का किरदार निभाना मेरे लिए आसान विकल्प नहीं था क्योंकि मैं अपना करिअर फिर से शुरू कर रहा था और मैंने एक ऐसी भूमिका चुनी थी जिसमें मुझे पहले कभी नहीं देखा गया था।

bobby deol,actor bobby deol,bobby deol vertigo attack,aashram web series,aashram 3,animal,kanguva,daaku maharaj

बॉबी ने कहा, काम मांगना कोई शर्म की बात नहीं है…

बॉबी ने इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन दिनों को याद किया जब वे काम की तलाश में घूम रहे थे। लॉकडाउन से पहले बॉबी के पास ऐसा कोई काम नहीं था जिससे उन्हें अलग पहचान मिले। फिर जब उन्हें ‘आश्रम’ ऑफर हुई तब उनकी किस्मत अचानक से चमक गई। बॉबी ने कहा कि मैं लोगों के पास जाता था और कहता था मैं बॉबी देओल हूं मुझे काम दो। एक अभिनेता के लिए इस दौर से गुजरना भी बहुत जरूरी है। काम मांगना कोई शर्म की बात नहीं है, इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

कम से कम लोग मुझे इस बहाने से याद तो रखेंगे। इंडस्ट्री में अब प्रतियोगिता बढ़ गई है, पहले जहां मेरे पास अपने आप काम आता था अब मुझे काम की तलाश करनी पड़ती है। अब बहुत कुछ बदल गया है और इतने सारे कलाकारों के बीच अपनी अलग पहचान बनाना बहुत मुश्किल है। बताते चले कि बॉबी को ‘आश्रम’ के लिए ‘बाबा निराला’ का रोल फिल्ममेकर प्रकाश झा ने ऑफर किया था।

इस नेगेटिव किरदार को करने के बाद बॉबी फैंस के बीच छा गए और उनके करिअर में काफी बदलाव देखने को मिला। वे इसके बाद एनिमल, 'डाकू महाराज' और 'कंगुवा' में विलेन के रूप में नजर आए। अब जल्द ही बॉबी 'हाउसफुल 5', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हरि हरा मल्लू' में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ