Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 15 किलो वजन घटाने के साथ नए लुक में नजर आए बॉबी देओल, इस फिल्म को देख इमोशनल हुए अक्षय कुमार

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल को बॉलीवुड में करीब तीन दशक हो चुके हैं। बॉबी अब तक के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 8:28:32

2 News : 15 किलो वजन घटाने के साथ नए लुक में नजर आए बॉबी देओल, इस फिल्म को देख इमोशनल हुए अक्षय कुमार

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल को बॉलीवुड में करीब तीन दशक हो चुके हैं। बॉबी अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। साल 2023 के अंत में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉबी के करिअर में फिर से जान फूंक दी। फिल्म में बॉबी का रोल भले ही छोटा था, लेकिन उनके खलनायक वाले अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। तब से ही बॉबी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। वे बॉबी से जुड़ी हर खबर जानने को बेकरार रहते हैं।

बॉबी फिलहाल साउथ और बॉलीवुड, दोनों इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इस बीच बॉबी का नया लुक सामने आया है, जिसमें एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं। दरअसल बॉबी बीते कई दिनों से जिम में खूब पसीना भी बहा रहे थे। हाल ही में पिंकविला में एक रिपोर्ट छपी, जिसमें बॉबी की एक नई तस्वीर दिखाई दी। बताया जा रहा है कि यह उनका अपकमिंग फिल्म का लुक है, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। बॉबी की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें वो लंबे-लंबे बाल, दाढ़ी और मूंछों में जंच रहे हैं। उन्होंने शर्ट और उस पर जैकेट पहनी है।

उनका सॉल्ट एंड पेपर लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया है। वे अपनी फिटनेस से पहले ही यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं। उनका नया अवतार सबका ध्यान खींच रहा है। रिपोर्ट से पता लगा कि बॉबी अगली फिल्म में ऐसे लुक में दिखने वाले हैं, जैसे पहले कभी न देखे गए हों। यह उनके पिछले निभाए रोल से काफी कुछ अलग होने वाला है। बताया जा रहा है कि बॉबी ने 15 किलो वजह घटाया है, जो कि कैरेक्टर की फिजिकल डिमांड थी। बॉबी के आने वाले प्रोजेक्ट में आर्यन खान की वेब सीरीज ‘Ba***ds ऑफ बॉलीवुड’, YRF की ‘अल्फा’ शामिल है। वे जल्द ही साउथ इंडियन मूवी ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ में दिखेंगे। बीते दिनों खबर आई थी कि बॉबी एक्टर रणवीर सिंह के साथ chings के एड में नजर आएंगे। बॉबी की पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5 थी, जो जून में रिलीज हुई थी।

bobby deol,actor bobby deol,bobby new look,animal movie,bobby weight,bobby photo,Akshay Kumar,tanvi the great movie,anupam kher अक्षय कुमार ने अनुपम खेर की मूवी ‘तन्वी द ग्रेट’ देखने के बाद लिखा…

अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज को तैयार है। इससे पहले आज बुधवार (9 जुलाई) को अक्षय कुमार ने फिल्म देखी और अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया। अक्षय इसे देख इमोशनल हो गए। अक्षय ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर लिखा कि यह फिल्म उनके दिल को छू गई। उन्होंने फिल्म को भावनात्मक और प्रेरणादायक बताया। फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अक्षय ने अनुपम और उनकी टीम की तारीफ की।

अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “तन्वी देखने में थोड़ी देर हुई, लेकिन खुशी है कि मैंने यह फिल्म देखी। 'तन्वी द ग्रेट' एक ऐसी कहानी है, जिसने मुझे भावुक कर दिया और मैं तन्वी के लिए दिल से प्रार्थना करता हूं। मेरे दोस्त अनुपम खेर और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। बड़े पर्दे पर इसे देखने का इंतजार है।” इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, कंगना रनौत और अनिल कपूर जैसे सितारे भी सोशल मीडिया पर फिल्म की प्रशंसा कर चुके हैं। बता दें अनुपम ने ‘तन्वी द ग्रेट’ में एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी किया है।

फिल्म के साथ लीड एक्ट्रेस शुभांगी डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में एक्टर जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और नासिर भी हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो ऑटिज्म से जूझते हुए भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका