न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सैयारा’ देखी तो खूब रोए बॉबी, अहान को लेकर कही यह बात, मौनी ने पति को ऐसे किया बर्थडे विश

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 2:53:41

2 News : ‘सैयारा’ देखी तो खूब रोए बॉबी, अहान को लेकर कही यह बात, मौनी ने पति को ऐसे किया बर्थडे विश

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और अभी भी लोग इसका क्रेज खत्म नहीं हुआ है। इस बीच एक्टर बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे अहान की इतनी दमदार शुरुआत को लेकर बहुत खुश हैं और उन्होंने खुद भी जब स्क्रीनिंग के दौरान 'सैयारा' देखी तो वे खूब रोए। बॉबी ने कहा कि मुझे सैयारा बहुत अच्छी लगी। मैं बहुत खुश था क्योंकि अहान मेरे सामने ही बड़ा हुआ है।

मुझे वो दिन याद हैं जब वो छोटा था और स्पाइडरमैन का आउटफिट पहनकर पंचिंग बैग पर मुक्के मारता रहता था...वो शुरू से ही बहुत एनर्जेटिक रहा है। अहान के डेब्यू को लेकर मुझे ऐसा लगा कि जैसे मेरे ही बच्चे ने सिनेमा जगत में पहला कदम रखा हो। अहान ने ‘सैयारा’ की रिलीज के लिए 8 साल इंतजार किया है। यह फिल्म उसे कैसे मिली यह भी एक कमाल की कहानी है। मैं बहुत खुश था। मैं यह फिल्म देखने के दौरान बहुत रोया, यह इतनी इमोशनल कहानी है। मोहित सूरी ने बहुत गजब का काम किया है।

‘सैयारा’ जाहिर तौर पर एक डायरेक्टर मेड फिल्म है, लेकिन एक्टर्स ने भी किरदारों को बखूबी निभाया है। अहान और अनीत को देखना दिलचस्प था। मोहित ने स्क्रीनप्ले बखूबी बुना है, कहानी गढ़ी है, म्यूजिक...हर चीज बखूबी तैयार की गई है। उल्लेखनीय है कि बॉबी के बड़े बेटे आर्यमन देओल को लेकर भी फैंस में काफी उत्सुकता है। वे आर्यमन को जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। बॉबी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो ‘आश्रम’ वेब सीरीज और ‘एनिमल’ फिल्म ने उनके करिअर में फिर से जान फूंक दी। तब से वे लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं और उन्हें बढ़िया ऑफर मिल रहे हैं।

मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के साथ फोटो शेयर कर लिखा…

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार का आज शनिवार (9 अगस्त) को जन्मदिन है। इस मौके पर मौनी ने उन्हें विश करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। मौनी ने इंस्टाग्राम पर सूरज के साथ अपनी रोमांटिक छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर कीं। मौनी ने लिखा, “करीब आठ साल हो गए हैं और अगर कहूं तो यह सब लड़ते-झगड़ते ही बीते हैं। समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या लिख रही हूं। शायद इसलिए क्योंकि तुम्हारे लिए मेरा प्यार बिना शर्त है, अच्छे दिनों में भी, बुरे दिनों में भी, मुश्किलों में या खुशियों में, बीमारी में और सेहत में भी। तुम मुझे कभी परेशान करते हो, कभी नहीं...सूरज जैसे हैं, मैं वैसे ही पूरी तरह प्यार करती हूं।

उनकी खूबियों और अलग अंदाज के साथ। जन्मदिन मुबारक हो, हबी। या तो सब कुछ शानदार होता है या बिल्कुल उल्टा...एक बार फिर जन्मदिन मुबारक हो!” मौनी ने साल 2022 में गोवा के पणजी में पारंपरिक बंगाली और मलयालम रीति-रिवाजों से दुबई में रहने वाले बिजनेसमैन सूरज से शादी की। सूरज केरल से ताल्लुक रखते हैं।

मौनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह हाल ही में रिलीज हुई जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज 'सलाकार' में नजर आई। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और आपको ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां वफादारी ही सबसे बड़ी ताकत है। कहानी दो समय-कालों 1978 और 2025 में दिखाई गई है। मौनी ने टीवी से करिअर शुरू करने के बाद फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग स्किल दिखाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी