Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'सुशांत की तरह सुसाइड के ख्याल आते हैं' – काम की तलाश में टूट चुकीं बॉबी डार्लिंग, बोलीं– एकता कपूर के पैरों में गिरकर...

बॉबी डार्लिंग ने इंटरव्यू में अपने संघर्ष और डिप्रेशन पर खुलकर बात की। बोलीं– "एकता कपूर के पैरों में गिरकर काम मांगा, कहीं सुशांत की तरह कुछ कर ना बैठूं। चार साल बाद मुंबई लौटकर अब भी तलाश रही हूं काम।"

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 8:20:35

'सुशांत की तरह सुसाइड के ख्याल आते हैं' – काम की तलाश में टूट चुकीं बॉबी डार्लिंग, बोलीं– एकता कपूर के पैरों में गिरकर...

ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग ने फिल्मों में भले ही छोटे किरदार निभाए हों, लेकिन उनकी मजेदार अदाकारी और दमदार उपस्थिति ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। ‘फैशन’, ‘क्या कूल हैं हम’ जैसी फिल्मों में नजर आईं बॉबी बीते चार सालों से मायानगरी मुंबई में काम की तलाश कर रही हैं। हाल ही में दिए एक इमोशनल इंटरव्यू में उन्होंने अपने संघर्ष, डिप्रेशन और टूटते हौसले के बारे में खुलकर बात की है।
“डर लगता है, कहीं सुशांत की तरह कुछ कर ना बैठूं”

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक भावुक बातचीत में, बॉबी ने बताया कि वह डिप्रेशन की गंभीर स्थिति से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा – “मैंने एकता कपूर को मैसेज किया और कहा कि मैं उनके पैरों पर गिरती हूं, मुझे काम की बहुत जरूरत है। मैं डिप्रेशन में हूं, मुझे बहुत फ्रस्ट्रेशन हो रहा है। कहीं ऐसा ना हो कि मैं सुशांत सिंह राजपूत की तरह सुसाइड कर लूं।”

यह बयान सिर्फ दर्द नहीं, बल्कि एक कलाकार की बेबसी का आईना है, जो जिंदगी में दोबारा उठ खड़ा होने के लिए संघर्ष कर रहा है।

“मैं कोई ऐश्वर्या राय नहीं, लेकिन मेहनत तो की है”

बॉबी डार्लिंग ने याद दिलाया कि उन्होंने भी ‘क्या कूल हैं हम’ जैसी हिट फिल्म में काम किया था। उन्होंने कहा, “बेशक रितेश देशमुख ने फिल्म में शानदार काम किया, लेकिन फिल्म टीमवर्क से ही चलती है। मैं कोई ऐश्वर्या राय नहीं हूं, लेकिन मेहनत मैंने भी उतनी ही की है।”
मुंबई छोड़ी ताकि कोई गलत कदम न उठा लें

बॉबी ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले मुंबई छोड़ दी थी, क्योंकि उन्हें डर था कि लगातार असफलता और तंगी के चलते वह कोई बड़ा गलत कदम उठा सकती हैं। लेकिन अब उन्होंने हिम्मत जुटाई है और एक बार फिर मुंबई लौट आई हैं, इस उम्मीद के साथ कि शायद अब कोई उन्हें एक मौका दे। उन्होंने कहा, “काम मांग रही हूं, काम चाहिए। मुंबई में रहकर अगर काम नहीं किया, तो क्या किया? मैं फिर से बार में जाकर डांस नहीं कर सकती।”

फिल्ममेकर्स से लगाई उम्मीद

बॉबी ने अंत में फिल्ममेकर्स और इंडस्ट्री से विनती की है कि उन्हें काम दिया जाए। वह दोबारा काम करना चाहती हैं, अपनी जिंदगी को पटरी पर लाना चाहती हैं और एक सम्मानजनक जीवन जीना चाहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका