न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्ट्रेस गौहर खान ने तोड़ी कोविड गाइडलाइन, पॉजिटिव होने के बाद भी शूटिंग में पहुंची, FIR दर्ज

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के खिलाफ बीएमसी (BMC) ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Mar 2021 1:38:23

एक्ट्रेस गौहर खान ने तोड़ी कोविड गाइडलाइन, पॉजिटिव होने के बाद भी शूटिंग में पहुंची, FIR दर्ज

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के खिलाफ बीएमसी (BMC) ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। एक्ट्रेस पर आरोप है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी शूटिंग पर गई थीं, जबकि उन्हें क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया था।

बीएमसी ने एफआईआर में लिखाया है कि बिग बॉस कंटेस्टेंट गौहर खान कोरोना पॉटिजिव थीं। लेकिन उन्होंने कोरोना के नियमों का उल्लंघन करते हुए फिल्म की शूटिंग करने गई। जब बीएमसी ऑफिशियल जब उनके घर गए थी तो वहां पर नहीं मिली।

इस मामले को लेकर बीएमसी (BMC) ने भी ट्वीट किया है। बीएमसी ने अपने इस ट्वीट में लिखा, 'शहर के लोगों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएंगी। बीएमसी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कोविड-19 गाइडलाइन्स का पालन नहीं करते हुए पाई गई थी। ये नियम सभी के लिए समान हैं और हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे कोरोना नियमों का पालन करें और शहर को कोरोना से निजात दिलाने में मदद करें।'

बता दे, बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। आए दिन किसी न किसी स्टार के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में सभी बॉलीवुड सितारे पूरी सावधानी बरत रहे हैं और कोरोना नियमों का पालन भी कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, संजय लीला भंसाली, आशीष विद्यार्थी, ऐश्वर्या शर्मा सिहत कई सेलेब्स कोरोना से ग्रस्त पाए गए हैं। सभी ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

गौहर खान की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपने पिता को खोया है। गौहर के पिता जफर खान को बीमारी के चलते अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। ऐसे में एक्ट्रेस और उनके पति जैद दरबार ने पिता तबीयत ठीक होने के लिए फैंस को दुआ करने को बोला था। हालांकि अगले ही दिन जफर खान दुनिया को अलविदा कह गए। पिता के मौत के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में इमोशलन पोस्ट शेयर किया था।

बढ़ रहे कोरोना के मामले

बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार सबसे ज्यादा चिंता बढ़ा रही है। रविवार को राज्य में 16,620 लोग पॉजिटिव पाए गए। यह संख्या 162 दिन के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 30 सितंबर को 18,317 नए संक्रमित मिले थे। बीते एक महीने में ही यहां ढाई लाख मरीज बढ़े हैं। 14 फरवरी तक यहां 20 लाख 64 हजार लोग संक्रमित हो चुके थे, जबकि 14 मार्च को यह आंकड़ा 23 लाख 14 हजार पर पहुंच गया है। इनमें से 94,686 सिर्फ 7 दिन में ही पॉजिटिव पाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका