दुनियाभर में मशहूर साउथ कोरियन बैंड के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक की सिंगर जेनी एक विवाद में फंस गई हैं। जेनी पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के एक गाने की धुन और स्टाइल कॉपी किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स को यह बात अच्छी नहीं लगी और वे जेनी को जमकर ट्रॉल करते हुए उन पर निशाना साध रहे हैं। जेनी के गाने ‘लाइक जेनी’ की बात करें तो इसमें वजनदार बीट्स के साथ 'जेनी' शब्द बार-बार दोहराया जा रहा है।
यह बीट और फ्लो काफी हद तक 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया की एंट्री वाले सीन से मैच करता है। हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जैसे ही यह मामला सामने आया ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फैंस के कमेंट्स की बौछार हो गई। कुछ यूजर्स ने जेनी पर कॉपी करने का आरोप लगाया, तो कुछ ने इसे संयोग बताया।
कइयों का मानना है कि कोरियन इंडस्ट्री में भारतीय म्यूजिक से इंस्पिरेशन लेना कोई नई बात नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब किसी कोरियन पॉप स्टार पर बॉलीवुड के किसी गाने या डांस स्टाइल को कॉपी करने के आरोप लगे हैं। भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में के-पॉप का क्रेज बढ़ रहा है, वहीं उस ग्रुप के कलाकार भी भारतीय फिल्मों और गानों से प्रभावित होते दिख रहे हैं।
Jennie announces Like Jennie, out this Friday.pic.twitter.com/sVgJLnme8r
— About Music (@AboutMusicYT) March 3, 2025
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया ने निभाया था बिंदास लड़की का रोल
एक यूजर ने लिखा, “कॉपी पेस्ट कर दिया। कितनी बेशर्म है।” दूसरे ने लिखा, “यह हूबहू वही गाना है, यहां तक कि लिरिक्स भी वही कर दिए हैं।” तीसरे ने लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि जेनी ने सब गाने छोड़कर प्रीतम का गाना उठाया है, सब छोड़कर बॉलीवुड ही मिला था।” चौथे ने लिखा, “ब्लैकपिंक की जेनी ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रानी एन्थम कॉपी किया है, जिसका क्रेडिट भारतीय आर्टिस्ट प्रीतम के पास है, हालांकि देखा जाए तो एक तरह से यह काफी अलग लग रहा है।”
उल्लेखनीय है कि साल 2023 में रिलीज हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया ने एक बोल्ड और बिंदास बंगाली लड़की का किरदार निभाया था। इस मूवी के साथ करण जौहर ने डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसमें रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया था। धर्मेंद्र और शबाना आजमी के भी अहम किरदार थे।














