न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बॉर्डर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेगा ‘ब्लैक वारंट’ फेम यह एक्टर, इन्होंने सलमान पर किया पलटवार, देखें...

सनी देओल की सुपरहिट मूवी ‘बॉर्डर’ के दूसरे पार्ट ‘बॉर्डर 2’ को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 8:45:47

2 News : ‘बॉर्डर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेगा ‘ब्लैक वारंट’ फेम यह एक्टर, इन्होंने सलमान पर किया पलटवार, देखें...

सनी देओल की सुपरहिट मूवी ‘बॉर्डर’ के दूसरे पार्ट ‘बॉर्डर 2’ को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। खास तौर से साल 2023 में आई सनी की ‘गदर 2’ देखने के बाद उनके चाहने वालों की बेताबी साफ देखी जा सकती है। इसमें सनी के आक्रामक और तूफानी अंदाज का हर कोई कायल हो गया था। बहरहाल ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ी खबर ये है कि इसमें अब अभिनेता परमवीर सिंह चीमा की एंट्री हो गई है। परमवीर इसके साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। यह उनके लिए एक बेहद खास मौका है, जिसे लेकर वे बहुत उत्साहित हैं।

परमवीर ने कहा कि जब मुझे फिल्म में अपनी भूमिका पक्की होने की बात पता चली तो मैंने सबसे पहले अपनी दादी को फोन किया और खुशी से बताया कि हम 'बॉर्डर 2' देखने एक साथ जाएंगे। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि यह सब सच है। मैं इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मेरे दिमाग में बस एक ही गाना चल रहा है, संदेशे आते हैं! परमवीर इस समय 'बॉर्डर 2' के लिए युद्ध के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। परमवीर हाल ही में जेल ड्रामा ‘ब्लैक वारंट’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने ‘शिवराज सिंह मंगत’ की भूमिका निभाई थी।

उल्लेखनीय है कि 'बॉर्डर 2' के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं। इसमें सनी, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। कुछ समय पहले इन सब कलाकारों के नाम पर एक-एक करके मुहर लगी थी। यह फिल्म 1999 के कारगिल युद्ध से प्रेरित है, जब पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसे टी सीरीज और जे.पी. फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें साल 1997 में आई 'बॉर्डर' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी।

अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान पर साधा निशाना, वीडियो वायरल

सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया शो ‘बिग बॉस 18’ पिछले महीने 19 जनवरी को खत्म हो गया। जब ‘शार्क टैंक इंडिया’ फेम बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे, तब इसने खूब लाइमलाइट चुराई थी। सलमान ने स्टेज पर अशनीर को ‘दोगला’ कह दिया था। इसके बाद से ही दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस बीच अब अशनीर का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सलमान पर पलटवार किया है।

इसमें अशनीर ने उस घटना को याद किया जिसमें सलमान ने दावा किया था कि वे उनका नाम भी नहीं जानते। वीडियो में अशनीर ने कहा कि उसने फालतू का पंगा लेकर अपना कॉम्पिटिशन खड़ा किया। मैं तो शांति से गया था, जब मुझे बुलाया था। अब ड्रामा क्रिएट करने के लिए आप किसी को बोल दो कि अरे मैं तो आपसे मिला ही नहीं।

मुझे आपका नाम भी नहीं पता…अबे नाम नहीं जानता तो बुलाया क्यों था? एक बात मैं आपको बता देता हूं, तुम अगर मेरी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे, तो ऐसा नहीं हो सकता कि तुम मेरे से बिना मिले ब्रांड एंबेसडर बन गए। मैं भी कामिनो की तरह ही कंपनी चलाता था। हर चीज मेरे जरिए होती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ