न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बिपाशा को इस फिल्म में काम नहीं करने की मिली थी वार्निंग, बॉलीवुड में वापसी के सवाल पर दिया यह जवाब

एक्ट्रेस बिपाशा बसु कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। बिपाशा की हमेशा से एक खास फैन फॉलोइंग रही है। बिपाशा फिलहाल अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 May 2025 12:16:28

2 News : बिपाशा को इस फिल्म में काम नहीं करने की मिली थी वार्निंग, बॉलीवुड में वापसी के सवाल पर दिया यह जवाब

एक्ट्रेस बिपाशा बसु कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। बिपाशा की हमेशा से एक खास फैन फॉलोइंग रही है। बिपाशा फिलहाल अपने परिवार में बिजी हैं। उनकी शादी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई है और उनके एक बेटी देवी हैं। बता दें बिपाशा के करिअर में रोमांटिक थ्रिलर मूवी ’जिस्म’ टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। इसमें बिपाशा ने खूब इंटीमेट सीन दिए थे। बिपाशा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें ‘जिस्म’ में काम ना करने की वॉर्निंग मिली थी। ‘जिस्म’ साल 2003 में आई थी। इससे एक्टर जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

बिपाशा ने हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में कहा कि ‘जिस्म’ उस समय आई थी जब मैं करिअर के पीक पर थी और सभी ने मुझसे कहा कि तुम एडल्ट कंटेंट वाली फिल्में नहीं कर सकतीं। तुम एक आम हिंदी नायिका की तरह हो जो अब लोगों के दिलों में बस चुकी है और मैंने कहा, मुझे बस कहानी बहुत पसंद आई। मैंने कहा कि मैं आगे बढ़ूंगी और इसे करूंगी। सभी ने मुझे इसे करने से रोक दिया था। मेरे मैनेजर को लगा कि मैं पागल हो गई हूं। यह दांव कामयाब रहा।

इस फिल्म ने न केवल मुझे क्रिटिक्स की तारीफ दिलाई, बल्कि बॉलीवुड में ट्रेंड और परसेप्शन पर भी इसका काफी इम्पैक्ट पड़ा। ऐसी कोई स्टीरियोटिपिकल नहीं थी कि महिला नेगेटिव किरदार नहीं निभा सकती। उसके बाद सब कुछ बदल गया। इसलिए यह मेरे लिए पाथब्रेकिंग रही। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म रही है। ‘जिस्म’ ने नए फैशन ट्रेंड सेट किए। फैंस ने फिल्म में दिखाए गए मेरे सिग्नेचर ब्रोंज्ड मेकअप लुक और टोंग्ड हेयर को खूब कॉपी किया। बता दें ‘जिस्म’ के डायरेक्टर अमित सक्सेना और प्रोड्यूसर पूजा भट्ट थीं। इसकी कहानी एक वकील पर आधारित है जो एक रहस्यमयी महिला के प्यार में पड़ जाता है। फिल्म का संगीत भी हिट रहा था।

bipasha basu,actress bipasha basu,jism movie,bipasha jism,bipasha bollywood,karan singh grover,devi,dangerous web series

मैं फिल्मों में काम करना काफी मिस करती हूं : बिपाशा

फैंस काफी समय से बिपाशा के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। साल 2018 में आई फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ में कैमियो के बाद से वो सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। अब बिपाशा ने इसको लेकर खुलकर बात की और बताया कि वो कब फिल्मों में नजर आ सकती हैं। बिपाशा ने जूम से खास बातचीत में कहा कि लोग जल्द मुझे देख सकते हैं। जब आप मुझे देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा।

मैं वहां मौजूद रहूंगी और वे सभी इंटरव्यू दूंगी, जिनके लिए आप लोग मुझसे पूछ रहे हैं। देखते हैं, हम जल्द ही कुछ करेंगे। मैं फिल्मों में काम करना काफी मिस करती हूं। बिपाशा को आखिरी बार साल 2020 में आई ‘डेंजरस’ नाम की वेब सीरीज में देखा गया था। इसमें उनके साथ पति करण भी थे। उल्लेखनीय है कि बिपाशा ने साल 2001 में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान व बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘अजनबी’ से अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी।

इसके बाद वो ‘जिस्म’, ‘रेस’ और ‘नो एंट्री’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी 30 अप्रैल 2016 को करण के साथ शादी हुई थी। उन्होंने 12 नवंबर 2022 को नन्हीं परी का स्वागत किया। बिपाशा अक्सर बेटी और पति के साथ फोटो व वीडियो शेयर करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी