न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बिपाशा ने इन्हें दी थी जान से मारने की धमकी, 11 दिन से अली से दूर जैस्मिन ने शेयर किया वीडियो

प्रोफेशनल वॉइस आर्टिस्ट मोना घोष ने कई फिल्मों में एक्ट्रेसेज की आवाज डब की है। खास तौर से अभिनेत्रियों की शुरुआती फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Sep 2024 12:43:08

2 News : बिपाशा ने इन्हें दी थी जान से मारने की धमकी, 11 दिन से अली से दूर जैस्मिन ने शेयर किया वीडियो

प्रोफेशनल वॉइस आर्टिस्ट मोना घोष ने कई फिल्मों में एक्ट्रेसेज की आवाज डब की है। खास तौर से अभिनेत्रियों की शुरुआती फिल्मों में। हाल ही में एक इंटरव्यू में मोना से वॉइस डब करने के बाद एक्ट्रेसेज के रिएक्शन को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ एक्ट्रेस इसकी तारीफ करती थीं, लेकिन कुछ को यह पसंद नहीं आता था। मोना ने बिपाशा बसु के लिए ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘फुटपाथ’, ‘गुनाह’ जैसी और भी कई फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी है।

हालांकि एक बार बिपाशा इतनी नाराज हो गईं कि मोना से कहा कि अगर तुमने दोबारा मेरे लिए डब किया तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगी। मोना ने यूट्यूब चैनल द मोटर माउथ के साथ बातचीत में कहा कि बिपाशा को ये नहीं पता कि ये मेरा खुद का फैसला नहीं होता था। मैं खुद से जाकर ये नहीं पूछती थी कि क्या मैं बिपाशा के लिए डब कर सकती हूं। ये मेरा प्रोफेशन है, अगर कोई मेरे पास आता है तो मैं उसको क्यों मना करूं?” ‘गुलाम’ फिल्म में रानी मुखर्जी को भी मेरी डबिंग पसंद नहीं आई थी।

रानी की आवाज पर डब करना काफी मुश्किल था और वो आवाज काफी अलग भी थी, जिसकी वजह से रानी को भी ये पसंद नहीं आती। इन एक्ट्रेसेज के रिएक्शन मैं समझती हूं, क्योंकि हर कोई अपनी खुद की आवाज का आदी होता है, तो अगर हमारे चेहरे के साथ किसी और की आवाज लगा दी जाए तो वो अजीब दिखने लगता है। मैंने ‘रॉकस्टार’ में नरगिस फाखरी की आवाज भी डब की थी। तब नरगिस मेरे पास आईं और मुझे गले लगा लिया और कहा कि तुमने जो किया है वो शानदार है।

जैस्मिन भसीन और अली गोनी दोनों ही अपने कामों में हैं बिजी

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और एक्टर अली गोनी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अब जैस्मिन ने अली के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक मैशअप वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अली के साथ मिरर वीडियो बनाती दिख रही हैं। इसके बाद उनकी अली के साथ कई रोमांटिक फोटो हैं। इनमें वह अली की बाहों में हैं। अली की कुछ सिंगल फोटो भी ऐड की गई हैं। बैकग्राउंड में रोमांटिक सॉन्ग ‘वे हानिया’ चल रहा है।

जैस्मिन ने अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए लिखा, “एक-दूसरे को जानने के लगभग 6.5 सालों में ये पहली बार था जब हमने लगातार 11 दिनों तक एक-दूसरे से बात नहीं की या वीडियो कॉल पर भी एक-दूसरे को नहीं देखा। और मैंने तुम्हें हर दिन, हर पल और हर सांस के साथ याद किया। और मैं जीवन में कभी भी किसी भी कीमत पर ऐसी हालत में नहीं आना चाहती क्योंकि तेरे कोलन मीनू सा मिलदे।”

इस पर अली ने रिएक्ट करते हुए लिखा, “तुम्हें देखने का इंतजार नहीं कर सकता।” बता दें कि अली इन दिनों कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रहे हैं। उनकी सिंगर राहुल वैद्य के साथ जोड़ी बनी है। दूसरी ओर, जैस्मिन अपनी फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में कपल न तो एक-दूसरे से मिल पा रहा है और न मोबाइल पर बात कर पा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री