न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वजन के लिए ट्रॉल करने पर बिपाशा ने दिया करारा जवाब, किसिंग सीन को लेकर भयावह रहा इस एक्ट्रेस का अनुभव

एक्ट्रेस बिपाशा बसु कुछ सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद से फैमिली लाइफ एंजॉय

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 2:41:43

2 News : वजन के लिए ट्रॉल करने पर बिपाशा ने दिया करारा जवाब, किसिंग सीन को लेकर भयावह रहा इस एक्ट्रेस का अनुभव

एक्ट्रेस बिपाशा बसु कुछ सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद से फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। उनके एक बेटी देवी हैं, जिसका जन्म साल 2022 में हुआ था। बिपाशा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पति और बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलकियां शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों वायरल हुए वीडियो में उनके बढ़े हुए वजन को देखकर लोग उन्हें ट्रॉल करने लगे थे। अब बिपाशा ने ट्रॉलर्स को करारा जवाब दिया है। दरअसल ब्यूटी इन्फ्लुएंसर और मिस इंडिया रह चुकीं श्वेता विजय नायर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में मां बनने के बाद महिलाओं की बॉडी में होने वाले बदलावों के बारे में बात करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।

इस पर बिपाशा ने लिखा, “आपके साफ शब्दों के लिए धन्यवाद। उम्मीद करती हूं कि इंसान हमेशा इतने उथले और इतने नीच नहीं रहेंगे और वे महिलाओं को हर दिन उनकी निभाई जाने वाली लाखों भूमिकाओं के लिए उनका हौसला बढ़ाएंगे और उनकी तारीफ करेंगे। मैं एक सुपर कॉन्फिडेंट महिला हूं, जिसके पास एक बहुत ही डवलप प्यार करने वाला पार्टनर और परिवार है। मीम्स और ट्रॉल्स ने कभी भी मुझे परिभाषित नहीं किया। ना ही उन्होंने मुझे वो बनाया जो मैं हूं लेकिन ये महिलाओं के लिए समाज की गहरी परेशान करने वाली परछाई हैं।

मेरी जगह कोई और महिला इस बेरहमी से बहुत प्रभावित और दुखी हो सकती थी। वैसे भी अगर हमारे पास और मजबूत आवाजें हों और कम से कम महिलाएं ही महिलाओं को समझें और उनकी तारीफ करें तो महिलाएं और भी ऊपर उठती जाएंगी। हम वो महिलाएं हैं जिन्हें कोई रोक नहीं सकता।” बिपाशा के पति करण ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि, “महिलाएं जीवन देती हैं। वे हमारे लिए देवी हैं। मेरा मानना है कि ईश्वर एक स्त्री ऊर्जा है। हमें महिलाओं की पूजा करनी चाहिए।”

मधु ने कहा, ये किस सिर्फ होंठ को टच करना था लेकिन इसमें भी मुझे…

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस एक्ट्रेस मधु शाह (56) ने अपने किसिंग सीन का अनुभव शेयर किया है। मधु ने बताया कि वह ऐसी फैमिली से आती हैं कि उन्होंने बोल्ड फिल्में नहीं कीं। मधु ने 'न्यूज 18' के साथ बातचीत में कहा कि ये उस तरह का किस नहीं था जैसा कि हम आजकल फिल्मों में देखते हैं। ये किस सिर्फ होंठ को टच करना था लेकिन इसमें भी मुझे बहुत बुरा लगा था। मुझे शूटिंग से पहले ये नहीं बताया गया था कि मुझे किस करना होगा। जब मुझे इस बारे में जानकारी हुई तो वो लोग मुझे एक साइड ले गए और हमने बात की। उन्होंने मुझे समझाया था कि ये क्यों जरूरी है।

हम लोगों के बीच इसको लेकर बातचीत के बाद मैं किसिंग सीन के लिए मान गई लेकिन ये सबसे भयानक और अविश्वसनीय चीज थी जो मुझे करनी पड़ी। साल 1996 में आई फिल्म 'फायर' की ऑनस्क्रीन इंटीमेटसी ने मेरी धारणा को बदला था। मेरा मतलब ये नहीं है कि ऑनस्क्रीन किस बुरी बात है। जब मैंने शबाना जी की ‘फायर’ देखी तो मुझे लगा कि उन्होंने अपनी शर्तों को पीछे छोड़ा, जो मैं उस समय नहीं कर पाई थी।

मुझे नहीं लगता है कि मैं अब भी वो कर सकती हूं जो उन्होंने किया। मैं उन आर्टिस्ट की तारीफ करती हूं, जो फिल्म में अपना सिर मुंडवा सकते हैं या लेस्बियन की भूमिका निभा सकते हैं। बता दें मधु ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी बेहतरीन अदाकारी के फैंस दीवाने रहते हैं। वह हेमा मालिनी की रिश्तेदार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी