न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बिपाशा बसु ने मीका सिंह पर ऐसे किया पलटवार, ‘सनम तेरी कसम’ की सफलता पर मावरा ने दी यह रिएक्शन

मशहूर सिंगर मीका सिंह ने हाल ही एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर निशाना साधा था। मीका ने बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर संग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 1:05:59

2 News : बिपाशा बसु ने मीका सिंह पर ऐसे किया पलटवार, ‘सनम तेरी कसम’ की सफलता पर मावरा ने दी यह रिएक्शन

मशहूर सिंगर मीका सिंह ने हाल ही एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर निशाना साधा था। मीका ने बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर संग काम करने का अनुभव साझा किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि बिपाशा ने सेट पर बहुत ड्रामे किए थे। मीका ने बिपाशा और करण को लेकर फिल्म ‘डेंजरस’ प्रोड्यूस की थी। उन्होंने कहा था कि बिपाशा की वजह से फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में काफी देरी हुई थी। इसे साल 2020 में रिलीज किया गया था। इसका बजट 4 करोड़ रुपए था लेकिन बिपाशा की वजह से यह 14 करोड़ हो गया।

मीका का मानना है कि चूंकी बिपाशा ने उन्हें सताया इसलिए अब एक्ट्रेस के पास काम के टोटे हैं। उन्हें 5 साल से कोई काम नहीं मिला। अब बिपाशा (46) ने मीका पर पलटवार किया है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने टॉक्सिक लोगों से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की है, जिसे मीका से जोड़ा जा रहा है। पोस्ट में बिपाशा ने सीधे तौर पर उनका नाम नहीं लिया है। बिपाशा ने लिखा, “टॉक्सिक लोग बवाल करते हैं, दूसरों पर उंगलियां उठाते हैं और आरोप लगाते हैं। जिम्मेदारी भी लेने से बचते हैं।”

बिपाशा ने इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही विषैलेपन और नकारात्मकता से दूर रहने का सुझाव भी दिया। साथ ही लिखा, “भगवान सबका भला करे। दुर्गा दुर्गा।” उल्लेखनीय है कि बिपाशा की साली 2016 में करण के साथ शादी हुई थी। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने बेटी देवी को जन्म दिया। बिपाशा को बॉलीवुड में कई चर्चित फिल्मों में काम करने का मौका मिला है।

मावरा होकेन ने लिखा, वक्त से पहले और नसीब से ज्यादा नहीं मिल सकता…

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ड्रामा ‘सनम तेरी कसम’ वेलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में लगी हुई है। अब मावरा ने फिल्म की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। साथ ही इसमें फिल्म की कई क्लिप्स शुमार हैं।

मावरा ने लिखा, “आंकड़ों से मैं बेहोश नहीं हो रही हूं, सनम तेरी कसम की दोबारा रिलीज अच्छा कर रही है, माशाअल्लाह बिल्कुल जादुई! STK का दोबारा रिलीज होना इस बात का प्रमाण है कि ‘वक्त से पहले और नसीब से ज्यादा नहीं मिल सकता’ - पिछले 3 हफ्तों से आप सभी ने जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं..ये अनसुना है..वो कह रहे हैं कि हमने इतिहास बना दिया है। मेरे प्रोड्यूसर के लिए बहुत खुश हूं। आप फेलियर के सामने भी हमेशा मुस्कुराते रहे हैं और इसे ऐसे स्वीकार करते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं..

ये आपके सब्र और अच्छे दिल का परिणाम है! फिल्म की कास्ट और क्रू को..बेहद शानदार इंसान, बेहद मेहनती और मेरे दो पागल टीचर विनय सर और राधिका मैम को..मुझे इतना कुछ सिखाने के लिए और सबसे दयालु पप्पू सर और मल्लू मैम को सभी डांस मूव्स के लिए…ये आप सभी के लिए एक नई शुरुआत हो..जादू करते रहें! आखिर में हर्ष…बहुत लकी हो कि आप इन सबके बीच में हो…आशा है कि आप मेरी तरफ से भी इसका आनंद लेंगे, इंशाअल्लाह।” बता दें सनम तेरी कसम पहले 5 फरवरी 2016 को रिलीज हुई थी। तब यह नहीं चली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड