न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिपाशा बसु ने सेलिब्रेट किया बेटी का 9 मंथ बर्थडे, ‘जवान’ की फोटो और वीडियो लीक, दर्ज कराई FIR

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। बिपाशा ने देवी के 9 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Aug 2023 1:31:39

बिपाशा बसु ने सेलिब्रेट किया बेटी का 9 मंथ बर्थडे, ‘जवान’ की फोटो और वीडियो लीक, दर्ज कराई FIR

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। बिपाशा ने देवी के 9 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की एक प्यारी झलक शेयर की है। देवी का जन्म 12 नवंबर 2022 को हुआ था और शनिवार 12 अगस्त को वह 9 महीने की हो गई। इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक खूबसूरत पार्टी आयोजित की गई। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर लाडली के बर्थडे केक का प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

इसमें यूनिक सनशाइन-थीम वाले फोंडेंट केक दिख रहा है। लाइट पिंक व येलो कलर का सनशाइन केक ईटेबल फ्लावर्स, पर्ल्स और एक प्यारे धनुष से सजाया गया है। केक पर देवी का नाम लिखा हुआ है। बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, "हमारी बेबी डॉल देवी को 9 महीने की शुभकामनाएं।" इसके अलावा बिपाशा ने अपनी लाडली की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'हमारी देवी 9 महीने की हो गई।

उसके लिए मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। सभी की आभारी हूं। हमारी बहादुर बच्ची एक योद्धा राजकुमारी है। दुर्गा दुर्गा.जय माता दी।' इस तस्वीर में देवी बालों पर हेयरबैंड लगाए, फ्रॉक पहने और पैरों में सैंडल पहने बेहद क्यूट लग रही हैं। इससे पहले बिपाशा, करण व देवी फैमिली ट्रिप पर गए थे।

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर देवी की पहले वेकेशन की झलकियां साझा की थीं। इसी तरह 10 जून को बिपाशा और करण ने देवी के 'मुखे भात' समारोह का मनमोहक वीडियो शेयर किया था। 12 अप्रैल को देवी पांच महीने की हो गई थीं। तब भी बिपाशा ने बच्ची को शुभकामना देने के लिए समारोह की खूबसूरत झलकियां साझा की थीं। बिपाशा और करण की साल 2016 में शादी हुई थी।

bipasha basu,actress bipasha basu,devi,karan grover,jawan movie,shahrukh khan

‘जवान’ के प्रमोशन की रणनीति पर पड़ा बुरा असर

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ इन दिनों चर्चाओं में है। फिल्म रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय रह गया है। फैंस सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी हर तरह की खबर जानने को बेकरार हैं। इस बीच, शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह केस फिल्म के फोटो और वीडियो लीक करने से जुड़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में ‘जवान’ फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स वायरल हुए हैं।

इससे प्रोडक्शन टीम काफी परेशान है। ऐसे में इस मामले को जड़ से खत्म करने के लिए कंपनी ने पुलिस का सहारा लिया है। कंपनी का कहना है कि यह मामला कॉपीराइट के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि जो क्लिप्स लीक हुई उससे फिल्म में एक्टर्स के लुक बाहर आ रहे हैं। इससे फिल्म प्रमोशन की रणनीति पर बुरा असर पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि जवान 7 सितंबर को दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा दिखने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। शाहरुख की इस साल आई एक और फिल्म पठान जबरदस्त हिट रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार