बिग बॉस ओटीटी से मशहूर हुईं अदाकारा उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। कुछ देर पहले उर्फी को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उर्फी को पूरे कपड़ों में देखा गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस लगातार उर्फी जावेद की वीडियो पर कमेंट करके बोल रहे हैं कि ये वो लड़की नहीं है, जो रोज इंटरनेट पर छायी रहती है। लोगों को उर्फी की वीडियो देखकर भरोसा नहीं हो रहा है कि ये वही हसीना है, जो अजीब-अजीब ड्रेस पहनकर मीडिया के सामने आती है।














