बिग बॉस के डिजिटल वर्जन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही आए दिन घर के सदस्यों के बीच लड़ाई, तनाव और ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो को जब ओटीटी पर प्रसारित करने का ऐलान किया गया था तभी अनुमान था कि यह काफी बोल्ड होने वाला है। करण जौहर एक प्रोमो में कहते हुए पाए गए थे कि अगर यह टीवी पर आया तो बैन हो सकता है। अब ऐसा ही कुछ शो में देखने को मिला जब नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को सभी के सामने किस कर दिया।














