न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 5वीं बार पिता बनेंगे अरमान, शेयर की Photo, बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं मालविका ने पति को यूं किया बर्थडे विश

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में हिस्सा लेने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अरमान ने BB में अपनी दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 11:46:03

2 News : 5वीं बार पिता बनेंगे अरमान, शेयर की Photo, बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं मालविका ने पति को यूं किया बर्थडे विश

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में हिस्सा लेने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। अरमान ने BB में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के साथ शिरकत की थी। खास बात ये है कि अरमान के काम से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे होते हैं। अब खबरें हैं कि अरमान 5वीं बार पिता बनने जा रहे हैं। इसका खुलासा उनकी लेटेस्ट पोस्ट से हुआ है। अरमान ने दोनों पत्नियों की एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी है। इसे देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं।

अरमान ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में उनकी दोनों पत्नियां नजर आ रही हैं। कृतिका के हाथ में एक प्रेग्नेंसी किट है, जिसका रिजल्ट पॉजिटव दिख रहा है। फोटो में दोनों की खुशी भी देखते ही बन रही है। अरमान ने कैप्शन में लिखा, “घर में जल्द ही खुशियां आने वाली हैं..” अरमान की इस पोस्ट को देखकर कई लोग चौंक गए, जबकि कई खुशी व्यक्त कर रहे हैं। वे कृतिका को प्रेग्नेंसी की बधाई भी दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे प्रेंक भी मान रहे हैं। कई यूजर्स मलिक फैमिली को ट्रॉल करते भी दिखे। कृतिका BB में फिनाले तक पहुंची थीं, लेकिन वहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

बता दें कि अरमान ने पहले पायल से शादी की थी। दोनों के 3 बच्चे हैं और दूसरी से एक बेटा है। ये सभी एकसाथ मिलकर एक ही घर में रहते हैं। उनके कई यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर लाखों फॉलोवर्स हैं। अरमान कुछ दिनों पहले अपने कोर्ट केस के कारण चर्चा में आ गए थे, जिनमें उन पर 4 शादियों का तो आरोप लगा ही, साथ ही लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा। ऐसे में अरमान के खिलाफ पटियाला जिला हाई कोर्ट ने नोटिस भी जारी किया।

मालविका राज और प्रणव बग्गा ने साल 2023 में की थी शादी

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर खान के बचपन का रोल (‘छोटी पू’) अदा करने वालीं एक्ट्रेस मालविका राज के जीवन में सबसे बड़ी खुशी आने को है। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। मालविका इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह अपने फैंस को इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। मालविका ने अब बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की हैं। वह अपने पति प्रणव बग्गा के साथ रोमांटिक होती दिख रही हैं।

मालविका ने प्रणव के बर्थडे पर उन्हें विश करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटा रहा है। मालविका ने इस लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान अपना बेबी बंब फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने व्हाइटल कलर की शर्ट पहनी है जिसके बटन खुले हैं। साथ ही ब्लू कलर की जींस पहनी है।

मालविका ने पति के लिए लिखा है, “मेरे प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो हमारा ख्याल रखता है। फैंस तस्वीरें देख एक्साइटेड हैं। मालविका ने साल 2023 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड प्रणव के साथ शादी की थी। दोनों ने विवाह बंधन में बंधने से पहले एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज