न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB OTT 3 फेम अदनान ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की Photos, रेड ड्रेस में ट्विनिंग करते दिखे सोनाक्षी-जहीर

फेमस यूट्यूबर और इस साल ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में नजर आए अदनान शेख जल्द ही जिंदगी की नई पारी शुरू करने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Sep 2024 7:06:28

2 News : BB OTT 3 फेम अदनान ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की Photos, रेड ड्रेस में ट्विनिंग करते दिखे सोनाक्षी-जहीर

फेमस यूट्यूबर और इस साल ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में नजर आए अदनान शेख जल्द ही जिंदगी की नई पारी शुरू करने वाले हैं। वह सपनों की राजकुमारी से निकाह करने को तैयार हैं। अदनान की हेल्दी सेरेमनी हो गई है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अदनान ने अपने इंस्टाग्राम पर सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें अदनान अपने दोस्तों संग खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

अदनान ने दुल्हनिया के साथ भी फोटो शेयर की हैं, लेकिन इसमें उनका चेहरा छुपा हुआ है। इसमें अदनान अपनी होने वाली बीवी और माता-पिता के साथ बैठे हुए हैं। सभी ने येलो थीम को फॉलो करते हुए कपड़े पहने हुए हैं। अदनान के पूरे चेहरे पर हल्दी लगी हुई है और उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। वहीं, एक फोटो में उनके सभी दोस्त नजर आ रहे हैं जो दूल्हे राजा को हल्दी लगा रहे हैं। अदनान ने कैप्शन में लिखा, “अपने प्यार, अनमोल अम्मी-अब्बा और प्यारे दोस्तों के साथ प्यार और परंपरा के सार को अपनाना। ये पल मेरे दिल को खुशी और ग्रैटिट्यूड से भर देते हैं।”

अदनान अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आएशा के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं। फैंस अदनान और आएशा पर प्यार लुटा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अदनान एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और डांसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 11.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर 568 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। अदनान कॉमेडी और डांस से जुड़े वीडियो पोस्ट करने के साथ मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को की थी रजिस्टर्ड मैरिज

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल 23 जून को विवाह बंधन में बंध गए। उनकी शादी सुर्खियों में रही थी। तब से ही यह जोड़ी लगातार खबरों में है। दोनों एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाने के साथ देश-विदेश में घूम क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों आज सोमवार (23 सितंबर) को एक डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेने पहुंचे, जहां उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया।

वे हाथों में हाथ थामे और मैचिंग आउटफिट में नजर आए। कपल ट्रेडिशनल अवतार में दिखा। दोनों ने रेड कलर में ट्विनिंग की थी। सोनाक्षी ने रेड कलर का अनारकली शरारा सूट पहना था। उन्होंने दुपट्टे को स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया। सोनाक्षी ने लुक खुले कर्ली बाल, सेटल मेअकप और कानों में बड़े झूमके पहनकर पूरा किया।

जहीर रेड कलर के कुर्ते को व्हाइट ट्राउजर के साथ कैरी किए नजर आए। जहीर ने अपना लुक कुर्ते की मैचिंग हाफ जैकेट और ब्राउन शूज के साथ कंप्लीट किया था। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर ने शादी से पहले एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया था। शादी के बाद सोनाक्षी कई दफा जहीर के साथ प्यारी-प्यारी फोटो और वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री