न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB OTT 3 : देवोलीना ने वड़ा पाव गर्ल पर कसा तंज, कहा-शो में जाने के लिए 1 महीना लगातार चिल्लाएं, 1-2 थप्पड़...

‘बिग बॉस’ को मनोरंजन की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक माना जाता है। अब इसने टीवी के साथ ओटीटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 7:54:59

BB OTT 3 : देवोलीना ने वड़ा पाव गर्ल पर कसा तंज, कहा-शो में जाने के लिए 1 महीना लगातार चिल्लाएं, 1-2 थप्पड़...

‘बिग बॉस’ को मनोरंजन की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक माना जाता है। अब इसने टीवी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धूम मचानी शुरू कर दी है। JioCinema Premium पर आज शुक्रवार (21 जून) रात 9 बजे से इसका तीसरा सीजन शुरू होने वाला है। पिछले कई दिनों से BB OTT 3 लाइमलाइट में है। इस बार शो को सलमान खान के बजाय अनिल कपूर होस्ट करेंगे।

इस बीच एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कंटेस्टेंट्स के सलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। देवोलीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर की और बताया कि कैसे किसी को प्रसिद्धि पाने के लिए बस कुछ नाटक करने और जेल जाने की जरूरत है और फिर उन्हें ‘बिग बॉस’ मिलता है। साथ ही देवोलीना ने वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के शो के लिए सलेक्शन पर भी सवाल उठाए। देवोलीना ने लिखा, “जो लोग मुझसे पूछते हैं कि बिग बॉस में जाने के लिए क्या करना पड़ता है? कहां ऑडिशन देना पड़ता है?

वैसे हमारे टाइम पर ऐसा नहीं होता था लेकिन अब वक्त बदल गया है। फिलहाल के हालात देखकर मैं कंफर्म हूं कि रास्ते पर एक महीने तक लगातार चिल्लाएं या झगड़ा करें, 1 या 2 थप्पड़ जड़ दें जिससे पुलिस स्टेशन जाना पड़ेगा और आपकी पब्लिसिटी में चार चांद लग जाएंगे। खुद को वायरल करने के आपके पास बहुत सारे माध्यम हैं। व्लॉगर्स को बुला लीजिए और आपका वीडियो बनाने के लिए थोड़ा ड्रामा करना जरूरी होगा।

अगर आपने ये सब कर लिया और हर जगह लोग आपको गाली देने लगें तो समझ जाइए कि आपका ‘बिग बॉस’ में सलेक्शन हो गया है। उल्लेखनीय है कि देवोलीना का इशारा चंद्रिका की ओर है। चंद्रिका को अक्सर खाने की गाड़ी रखने के लिए लोगों से लड़ाई करते हुए देखा गया है। एक बार वह गिरफ्तार भी हो गई थीं। दूसरी ओर, देवोलीना ने पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ में जिया मानेक को ‘गोपी बहू’ के किरदार से रिप्लेस किया था और खूब फेमस हुई थीं।

bigg boss ott 3,devoleena bhattacharjee,vada pav girl,chandrika dixit,bb ott 3,anil kapoor,Salman Khan

शो के प्रीमियर में चाचा अनिल कपूर के साथ धमाल मचाएंगे अर्जुन कपूर

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कई कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो चुका है. जबकि कई कंटेस्टेंट्स के नाम से प्रीमियर के साथ ही पर्दा उठेगा। इसमें कुल 16 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें चंद्रिका दीक्षित, दीपक चौरसिया, सना मकबूल, लव कटारिया, रणवीर शौरी, साई केतन राव, सना सुल्तान खान, पॉलोमी दास और नैजी शामिल हैं। शो के प्रीमियर पर अनिल अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ धमाल मचाते दिखाई देंगे।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि दोनों 2012 की फिल्म 'इश्कजादे' के गाने 'छोकरा जवान' पर डांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए अर्जुन ने बतौर एक्टर हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। नया सीजन पहले के मुकाबले काफी खास और अलग होने वाला है। दो दिन पहले 19 जून को शो की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई थी।

इसमें अनिल कपूर के साथ ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारुकी भी शामिल हुए थे। तब अनिल ने हिंट दिया था कि इस बार घर के अंदर कंटेस्टेंट मोबाइल का भी यूज कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि इस बार कुछ खास होने वाला है। मोबाइल के बिना कौन जी सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क