न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss OTT 3 : इस एक्ट्रेस की बहन कर सकती हैं शो में शिरकत, BTS Video में दिखा अनिल का गजब अंदाज

‘बिग बॉस’ को सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक माना जाता है। छोटे पर्दे पर धूम मचाने वाले इस शो ने OTT प्लेटफॉर्म पर भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Jun 2024 8:27:00

Bigg Boss OTT 3 : इस एक्ट्रेस की बहन कर सकती हैं शो में शिरकत, BTS Video में दिखा अनिल का गजब अंदाज

‘बिग बॉस’ को सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक माना जाता है। छोटे पर्दे पर धूम मचाने वाले इस शो ने OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपनी धाक जमा ली है। डिजिटल मीडिया के व्यूअर्स इसका खास इंतजार करते हैं। इसके दो सीजन आ चुके हैं और तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर जल्द ही शुरू होने वाला है। पहले सीजन में दिव्या अग्रवाल तो दूसरे में एल्विश यादव विजेता बने थे। इस बार शो में सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।

अब तक शो से कई बड़े स्टार्स के नाम जुड़ चुके हैं। ऐसे में अब एक और बड़ा नाम सामने आ रहा है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा शो में शिरकत करेंगी। समीक्षा का नाम फाइनल बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक मेकर्स और समीक्षा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि समीक्षा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उन्हें अक्सर भूमि के साथ पार्टी करते या वेकेशन पर देखा जाता है।

वह भूमि की डुप्लिकेट लगती हैं। उन्हें देखकर फैंस और पैपराजी दोनों कनफ्यूज हो जाते हैं। शो के लिए सिंगर मिका सिंह, साई केतन राव, सोनम खान, सना खान, सना सुल्तान, पौलमी दास, हर्षद चोपड़ा, भव्य गांधी, शीजान खान, तनुश्री दत्ता, अहाना देओल, त्रिशाला दत्त, अरहान बहल, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे के नाम भी चल रहे हैं। फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना क्योंकि 21 जून से शो का आगाज हो जाएगा।

BB OTT-3 के BTS वीडियो में दिखी अनिल कपूर की जबरदस्त तैयारी

इस बीच BB OTT-3 के मेकर्स ने प्रोमो शूट का एक मजेदार बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि अनिल कपूर ने कैसे शूटिंग की और कैसे उन्होंने खुद को इस शो के लिए तैयार किया। वीडियो में अनिल के मेकअप से लेकर होस्टिंग की प्रेक्टिस करने तक पूरी तैयारी दिखाई गई है। इसमें अनिल को टीजर की शूटिंग करते हुए दिखाया गया है।

शूटिंग के बीच में अनिल ने बातचीत की और कुछ रैपिड फायर सवालों के जवाब दिए। उनसे खुद को एक होस्ट के रूप में वर्णित करने के लिए कहा गया, जिस पर अनिल ने जवाब दिया, ‘अमेजिंग।’ उनसे रियलिटी शो का वर्णन करने के लिए भी कहा गया, जिस पर उन्होंने कहा, ‘रॉ एंटरटेनमेंट।’ उन्होंने यह भी शेयर किया कि वह उन लोगों में से नहीं हैं, जो रूल्स में विश्वास करते हैं और बताया कि शो कैसे ‘वास्तविक, रॉ और मजेदार’ होने वाला है।

उल्लेखनीय है कि अनिल पहली बार किसी शो को होस्ट करने जा रहे हैं। अनिल की पिछली दो फिल्में 'एनिमल' और 'फाइटर' सुपरहिट रहीं। अब वे सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन वाली फिल्म 'सूबेदार' में नजर आएंगे। अनिल 67 की उम्र में भी कमाल की फिटनेस के साथ कई युवा कलाकारों को मात देते दिखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क