न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB OTT 2 फेम मनीषा रानी ने नवरात्र के पहले दिन फैंस को दी खुशखबरी, मुंबई में खरीदा सपनों का घर, कीमत है इतनी

मनीषा रानी ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हिस्सा लिया था। इस रियलिटी शो से उन्हें जबरदस्त शौहरत मिली और तब से वह हमेशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 11:17:17

BB OTT 2 फेम मनीषा रानी ने नवरात्र के पहले दिन फैंस को दी खुशखबरी, मुंबई में खरीदा सपनों का घर, कीमत है इतनी

मनीषा रानी ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हिस्सा लिया था। इस रियलिटी शो से उन्हें जबरदस्त शौहरत मिली और तब से वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उन्हें लेकर आए दिन कोई न कोई खबर मिलती रहती है। अब मनीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। मनीषा ने मुंबई में अपना पहला अपार्टमेंट खरीदा है। मनीषा ने एक नोट शेयर किया और अपने घर को लेकर खुलासा किया।

मनीषा ने सोमवार (31 मार्च) को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “नवरात्र का पहला दिन और आप सबके प्यार की वजह से मेरी मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर..ये सब कुछ आप सब लोगों की वजह से हुआ। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। हर चीज के लिए ब्लेस्ड महसूस कर रही हूं।” मनीषा की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। उनके चाहने वालों ने मनीषा के लिए बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी है। वे दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीषा ने 4.98 करोड़ रुपए में अपार्टमेंट खरीदा है।

उनका घर गोरेगांव में है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट 17वीं मंजिल पर है और वहां से खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है। बता दें मनीषा सालों से मुंबई में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। लंबे स्ट्रगल के बाद अब उन्होंने सपनों के शहर में अपना पहना सपनों का आशियाना खरीद लिया है।

BB OTT 2 फेम मनीषा रानी ने नवरात्र के पहले दिन फैंस को दी खुशखबरी, मुंबई में खरीदा सपनों का घर, कीमत है इतनी

मनीषा रानी ने पिछले साल जीता था ‘झलक दिखलाजा 11’ का खिताब

साल 2023 में BB OTT 2 में सैकंड रनरअप रहने के बाद मनीषा ने पिछले साल डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखलाजा 11' में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की और विजेता बनकर उभरीं। उन्होंने 30 लाख रुपए का कैश प्राइज भी जीता था। एक ट्रॉफी और यस आइलैंड की यात्रा भी उन्हें मिली थी। मनीषा फिलहाल एक नए डांस रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' में नजर आ रही हैं। इसके जज एक्टर अरशद वारसी, कोरियोग्राफर फराह खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हैं।

मनीषा का जलवा इस शो में भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा मनीषा एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियता ड्रामा के साथ अपने आगामी शो 'हाले दिल' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसमें वह ‘इंदु’ की भूमिका निभाएंगी। मनीषा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम लंबे समय तक नेहा कक्कड़ के भाई सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ जुड़ा था। हालांकि दोनों ने ही इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड