मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आ रही हैं। शमिता ने जब से घर में कदम रखा है, तब से ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। रविवार (22 अगस्त) को रक्षाबंधन पर शमिता को उनकी बहन की तरफ से वीडियो पर एक खास मैसेज मिला, जिसे सुन वे भावुक हो गईं। दरअसल बिग बॉस के इस स्पेशल एपिसोड में हिना खान आईं और सभी कंटेस्टेंट्स के भाई-बहनों से मिलवाया। शमिता के लिए भी शिल्पा ने मैसेज भेजा।
शिल्पा कहती हैं कि शमिता को शानदार ढंग से खेलना चाहिए और अपनी प्रभावी भूमिका छोड़ने की जरूरत है। शिल्पा ने बताया कि उनकी मां की तबीयत सही है और उनके साथ सबकुछ ठीक है। शेट्टी सिस्टर्स का कोई भाई नहीं हैं और शिल्पा हमेशा शमिता को राखी बांधती हैं। उल्लेखनीय है कि अपने जीजा राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शमिता का शो में हिस्सा लेना मुश्किलों भरा फैसला था। शमिता ने बताया था कि वे शो के लिए पहले से ही कमिटमेंट कर चुकी थीं। ऐसे में इसे छोड़ नहीं सकती थी।
शमिता ने 2000 में मोहब्बतें फिल्म से शुरू किया था करियर
आपको
बता दें कि शमिता बॉलीवुड में शिल्पा की जैसे सफलता हासिल नहीं कर पाईं।
शमिता ने साल 2000 में यशराज बैनर की फिल्म 'मोहब्बतें' से डेब्यू किया था।
उन्होंने 2009 में 'बिग बॉस 3' में हिस्सा लिया था, लेकिन शिल्पा की शादी
की वजह से बीच में ही शो छोड़कर जाना पड़ा। शमिता 'झलक दिखला जा 8' और
'खतरों के खिलाड़ी 9' में भी नजर आ चुकी हैं। शमिता एक सफल इंटीरियर
डिजाइनर भी हैं। बिग बॉस ओटीटी में एक दौर ऐसा भी आया जब होस्ट करण जौहर के
सामने शमिता का दर्द झलक पड़ा था। शमिता ने कहा था कि कैसे वे इंडस्ट्री
में 20-25 सालों से बहन की पहचान के साथ जी रही हैं।
करण ने की दिव्या अग्रवाल से बदसलूकी तो सुयश…
बिग
बॉस ओटीटी जब से शुरू हुआ है, तभी से विवादों से घिरा हुआ है। आए दिन शो
से जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें
कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा और गाली-गलौज देखा जा सकता है। रविवार को होस्ट
करण जौहर ही गंदी हरकतें करते नजर आए। इसे देखकर सिंगर सुयश रॉय का पारा
चढ़ गया और उन्होंने करण की जमकर क्लास लगा दी। दरअसल करण ने दिव्या
अग्रवाल के साथ बहुत ही गंदी टोन में बात की।
सुयश को ये बर्दाश्त
नहीं हुआ और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करण को खूब खरी खोटी सुनाते
हुए लूजर तक कह डाला। बिग बॉस 9 के कंटेस्टेंट सुयश ने कहा कि मैं तुम्हारा
बुलबुला फोड़ देता हूं। तुम सलमान खान नहीं हो। तरीके से बात करो। जो आप
कर रहे हैं, वो शमिता के साथ करें। फिल्में बनाओ और वहीं तक सीमित रहो।
सिर्फ होस्ट बनना ही काफी नहीं, आपको जो अधिकार दिए हैं उसके साथ न्याय भी
करें।














